मानव का पथ से भ्रष्ट होना ही बर्बादी का कारण- राजकुमार ब्रह्मचारी
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन गुरु गद्दी उन/शुक्रताल के तत्वाधान में सतगुरु रविदास स्वामी समनदास जी महाराज जी के सत्संग का आयोजन किया गया।
सत्संग में आशीर्वचन करते हुए चमारीखेड़ा आश्रम से पधारे महात्मा राजकुमार दास ब्रह्मचारी ने कहा कि सतगुरु रविदास जी महाराज की मानव कल्याणवादी विचारधारा को जन-जन में फैलने वाले सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज के बताए मार्ग पर चलने से ही उन्नति संभव है क्योंकि आज मनुष्य चन्द सिक्कों के लालच में अपने पथ से भ्रष्ट होता जा रहा है जो उसकी बर्बादी का कारण है। उन्होंने सभी से संतो महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलने और नशे जैसी आदतों से दूर रहने की बात की। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी राजेश्वर दयाल व पत्रकार एसडी गौतम ने आगामी डॉ. अंबेडकर जयंती को धूमधाम से मनाने की बात कही। संचालन महात्मा रामकुमार दास ने किया। इस दौरान महात्मा सतीश दास खरखड़ी, कंवरपाल जाट, महात्मा राजेंद्र दास, महात्मा सतीश दास, मास्टर विपिन कुमार, विजयपाल सिंह, राजेश कुमार, मांगेराम बर्मन, ईश्वरपाल, राजेंद्र मास्टर, मेघराज, सोनू, सोमपाल, परविंदर रविदासिया, पुष्पेंद्र रविदासिया व अस्मित समेत सैकड़ों अनुयाई मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ