शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो,खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा छापेमारी की कार्यवाही जारी
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य प्रदार्थ में किसी प्रकार की कोई मिलावट एवं ओवर रेटिंग न हो इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
सहायक आयुक्त खाद्य आयुक्त महिमानंद जोशी ने अवगत कराया कि शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम,कैलाश टम्टा द्वारा रोड़ी बेलवाला,ज्वालापुर एवं सीतापुर आदि क्षेत्रों में लगभग 10से 12 खाद्य प्रतिष्ठानों-होटल,रेस्टोरेंट,ढाबा एवं फुटकर विक्रेता आदि का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कुल 03 खाद्य प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 55 के तहत नोटिस दिए गए।साथ ही खाद्य विक्रेताओं को अपने प्रतिष्ठान पर खाद्य लाईसेन्स एवं फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड चस्पा करने के निर्देश दिये गये,जिसमें विभागीय टोल फ्री नम्बर अंकित हो। खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रूडकी/भगवानपुर, पवन कुमार द्वारा नगर निगम क्षेत्र रूडकी में विभिन्न होटल एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया,जिसमें खाद्य सुरक्षा एवं मानव अधिनियम 2006 के तहत मानकों के तहत कार्मिकों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र,पेस्ट कंट्रोल की रिपोर्ट एवं पानी की जांच रिपोर्ट सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।साथ ही विभिन्न होटलों एवं रेस्टोरेंट में कार्यरत कार्मिकों की फोस्टेग ट्रेनिंग के लिए भी निर्देशित किया गया।सभी होटल एवं रेस्टोरेंट खाद्य कारोबारी द्वारा अपने कार्मिकों की फॉस्ट्रेक ट्रेनिंग हेतु सहमति दी गई।
0 टिप्पणियाँ