Ticker

6/recent/ticker-posts

ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 771 अपराधी गिरफ्तार

 ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 771 अपराधी गिरफ्तार

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार। जनपद पुलिस द्वारा पिछले दिनों से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पिछले एक महीने में आपराधिक तत्वों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है।एसएसपी नवनीत सिंह ने पत्रकार वार्ता में 03अप्रैल से 03मई तक के आंकड़े जारी किए।


\एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे इस अभियान में हरिद्वार पुलिस ने वांछित,इनामी और वारंटियों को पकड़ने के साथ-साथ संदिग्धों के सत्यापन पर भी विशेष जोर दिया।इस कार्रवाई से जिले में आपराधिक तत्वों में भय का माहौल है।पुलिस ने इस दौरान कुल 771 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।इसमें 96वांछित अपराधी,26इनामी बदमाश और 431वारंटी शामिल हैं।इसके अलावा 101गुंडा तत्वों,24हिस्ट्रीशीटरों और शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले 843लोगों पर भी कार्रवाई की गई।अभियान के तहत समाज में बिना सत्यापन रह रहे संदिग्धों की पड़ताल की गई।विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 15,666लोगों का सत्यापन किया गया। सत्यापन न कराने पर मकान मालिक और किराएदार दोनों के चालान काटे गए। देर रात अपराधों को रोकने के लिए पुलिस ने 3543बार,पब,क्लब,होटल और ढाबों की चेकिंग की । लापरवाही मिलने पर 96इकाइयों को पूरी तरह बंद कर दिया गया। 84 मालिकों और 216 अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने और शराब पीकर वाहन चलाने पर 2543चालान काटे गए। 68 उल्लंघनकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया और 452वाहनों को सीज किया गया।पुलिस ने कार्रवाई में 25अवैध शस्त्र भी बरामद किए।एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि आपराधिक तत्वों के खिलाफ यह अभियान जनपद में अभी जारी रहेगा।पुलिस की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में खौफ पैदा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 50करोड रुपए से ऊपर की लागत से कार्यान्वित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा