Ticker

6/recent/ticker-posts

यूथ कांग्रेस ने की प्रवक्ता परीक्षा की तारीख बदलने की मांग

 यूथ कांग्रेस ने की प्रवक्ता परीक्षा की तारीख बदलने की मांग 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- यूथ कांग्रेस ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा प्रस्तावित प्रवक्ता मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव की मंाग की है।इस संबंध में यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आयोग को ज्ञापन भी दिया है।

यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने आयोग से परीक्षा तिथियों में बदलाव की मांग करते हुए कहा कि 9-10मई प्रवक्ता मुख्य परीक्षा निर्धारित है। 9-10मई को ही उत्तर प्रदेश में प्रवक्ता परीक्षा आयोजित की जा रही है।उत्कर्ष वालिया ने बताया कि यूकेपीएससी ने 3 फरवरी को परीक्षा तिथियों की घोषणा की थी।जबकि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज ने 20 जनवरी को ही अपनी परीक्षा तिथियां घोषित कर दी थीं।दोनों राज्यों की परीक्षाएं एक ही दिन होने से उन अभ्यर्थियों को नुकसान होगा।जिन्होंने दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है और लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि भौगोलिक दूरी और यात्रा संबंधी बाधाओं के कारण एक ही दिन दोनों परीक्षाओं में शामिल होना संभव नहीं है।जिससे युवाओं के अवसरों का हनन होगा।इसलिए युवाओं के हितों को देखते हुए उत्तराखंड प्रवक्ता परीक्षा की तिथि किसी अन्य दिन निर्धारित की जाए।ज्ञापन देेने वालों में अबरार अली,उज्जवल मानू, धनीराम शर्मा,प्रदीप कुमार,रवि कुमार,राकेश गुप्ता,तरुण,आशु श्रीवास्तव,वसीम सलमानी,हिमांशु आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी’