मंत्री कैड़ा ने किया डामरीकरण,सुधारीकरण कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
भीमताल-विधानसभा के भीमताल ब्लॉक के तल्ली ताल से भिमेस्वर मोटर मार्ग ख़राब था, इसके साथ ही चंदादेवी से हरीनगर, मोटर मार्ग अत्यधिक ख़राब था जिस कारण पर्यटको, ग्रामीणों,किसानो,को अवागमन मै काफ़ी परेशानियों का समना करना पड़ रहा था, बरसात के दिनों ग्रामीणों को काफी परेशानिया होती थी !
ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्गाे पर सुधारीकरण व डामरीकरण करने की मांग की! मंत्री कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुऐ तल्लीताल से भिमेस्वर मोटर मार्ग पर डामरीकरण व सुधारीकरण के लिए 1करोड़ 4लाख,चंदादेवी से हरीनगर मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 59 लाख, विनायक मै टाइल निर्माण सौन्दर्यकरण के लिए 10लाख स्वीकृति कराया था। मंत्री ने 3 मोटर मार्गाे पर डामरीकरण व सुधारीकरण हेतु 1करोड़ 68स्वीकृति करने के बाद आज लोकार्पण व शिलान्यास किया !इसके साथ मंत्री ने जनता की समस्याओ को सुना अधिकारीयों को ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए! मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा,धारी,,रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गाे पर लगातार डामरीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र की जनता ने मंत्री कैड़ा का फूल मालाओ व ढ़ोल नगाड़ो से स्वागत कर आभार व्यक्त किया। मंत्री कैड़ा ने कहा प्रदेश की जनता की समस्याओं का समाधान हो इस दिशा में हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है!
0 टिप्पणियाँ