Ticker

6/recent/ticker-posts

बाल श्रम उन्मूलन हेतु चिन्हीकरण,रेस्क्यू पुनर्वास की गतिविधियां कुशलता से करे संचालित

 बाल श्रम उन्मूलन हेतु चिन्हीकरण,रेस्क्यू पुनर्वास की गतिविधियां कुशलता से करे संचालित

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हल्द्वानी-कार्यालय उप श्रम आयुक्त हल्द्वानी के सभागार में सदस्य उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में बाल श्रम उन्मूलन हेतु एक समीक्षा बैठक की गई,जिसमें श्रम विभाग,पुलिस विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों चाईल्ड लाईन,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धरोहर संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

बैठक में सदस्य द्वारा बाल श्रम उन्मूलन हेतु किये जा रहे प्रयासों को तीव्र करने की दिशा में व्यापक निर्देश दिए गये।कहा गया कि बाल श्रम उन्मूलन की दिशा में कार्य कर रहे विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के मध्य आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।उन्होंने कहा कि बाल श्रम उन्मूलन हेतु चिन्हीकरण,रेस्क्यू पुनर्वास आदि समस्त गतिविधियां कुशलता के साथ सम्पादित की जाय।क्षेत्र में कूड़ा बीनने वाले,गुब्बारे पैन आदि बेचने वाले,भिक्षा मांगने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान देकर इन्हे बाल श्रम से मुक्त कराकर मुख्य धारा से जोडने के प्रयास किए जाये।उन्होंने कहा कि समस्त अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में रोस्टर बनाकर विशेष अभियान चलाए।प्रचार प्रसार के माध्यम से बाल श्रम उन्मूलन के प्रयासों को और अधिक गुणवत्तापरक बनाया जाय।जनपद के अन्य क्षेत्रों में बाल श्रम उन्मूलन की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे लोगों को जिला टास्क फोर्स के साथ जोडे जाने के निर्देश दिए गये।बैठक में उप श्रम आयुक्त हल्द्वानी कमल जोशी,सहायक श्रम आयुक्त हल्द्वानी आशा पुरोहित,श्रम प्रवर्तन अधिकारी संजीव कण्डारी,दिनेश कटियार,राबिया परबीन एवं किरन पंत,उमा भण्डारी प्रकाश चन्द पाण्डे,प्रहलाद सिंह,महेश सिंह सयाना,शारदा गोस्वामी,गणेश बिष्ट उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी’