Ticker

6/recent/ticker-posts

बद्रीनाथ धाम बनेगा स्प्रिचुअल स्मार्ट हिल टाउन, सीएम धामी ने की मास्टर प्लान की समीक्षा

 बद्रीनाथ धाम बनेगा स्प्रिचुअल स्मार्ट हिल टाउन, सीएम धामी ने की मास्टर प्लान की समीक्षा

 रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

देहरादून- बद्रीनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों के साथ अब इसे स्प्रिचुअल स्मार्ट हिल टाउन के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष पर्यटन विभाग ने मास्टर प्लान की विस्तृत जानकारी साझा की।सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल ने प्रस्तुतिकरण में बताया कि बद्रीनाथ को आध्यात्मिक स्मार्ट हिल टाउन बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से बहुआयामी कार्य हो रहे हैं।इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाओं के साथ दिव्य अनुभव देना है।उन्होंने बताया देव दर्शनी पॉइंट को इस तरह तैयार किया जाएगा कि श्रद्धालुओं को बद्रीनाथ धाम के प्रथम दर्शन भव्य रूप में हों।बद्रीनारायण चौक को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।आईएसबीटी वॉल पर स्थानीय कला और धार्मिक विषयों पर भित्ति चित्र बनाए जाएंगे। वसुधा वाटिका में प्रकृति,आध्यात्मिकता और उत्तराखंडी पारंपरिक कला का समावेश होगा। मास्टर प्लान में पाञ्चजन्य शंख,कौमोदकी गदा,सुदर्शन चक्र,वैकुंठ द्वार,शेषनेत्र और पंच तत्व थीम पर भव्य कलाकृतियां बनेंगी।रामायण और महाभारत कालीन प्रतीकों को भी शामिल किया गया है।दिया आरती स्थल का विकास होगा।पूरे क्षेत्र में आधुनिक पैदल मार्ग,प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधाएं,साइनेज और सौंदर्यीकरण के साथ स्ट्रीटस्कैप विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मास्टर प्लान में बद्रीनाथ के दिव्य स्वरूप को और भव्य बनाने के सभी प्रावधान सुनिश्चित करें।बैठक में सचिव शैलेश बगोली,अपर सचिव बंशीधर तिवारी,संयुक्त सचिव अनिल जोशी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भाकियू टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर गुर्जर को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट,देवबंद जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देना चाहते थे ज्ञापन