पिल्ला गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
तमंचा, कारतूस व नुकीला सुआ बरामद
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-थाना कनखल पुलिस ने पिल्ला गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से देशी तमंचा,कारतूस व नुकीला सुआ बरामद किया गया है।आरोपी विगत माह हुए मारपीट प्रकरण में शामिल थे।इंस्टाग्राम पर अपलोड मारपीट की वीडियो एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से प्राप्त फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई है।
कुलदीप के पुत्र के साथ हुई मारपीट के संबंध में 10अप्रैल को दर्ज कराए गए मुकद्मे की जांच के दौरान पुलिस ने 11आरोपियों को चिन्हित किया था।जिसमें नाबालिग सहित 2 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।आरोपियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को 2 अन्य आरोपियों अरुण उर्फ बोडा पुत्र राजकुमार निवासी शिवपुरी गली नं.5 कनखल व रवि सिंह उर्फ सरदार पुत्र गोपाल सिंह निवासी सतीघाट कनखल को तमंचा,जिंदा कारतूस व नुकीले सुए समेत दबोच लिया।थाना कनखल क्षेत्र में कई घटनाओं में शामिल रहा आरोपी रवि उर्फ सरदार पूर्व में पुलिस अभिरक्षा से फरार भी हो चुका है।मारपीट में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।पुलिस के अनुसार पिल्ला गैंग से जुड़े आरोपी इंस्टाग्राम पर वर्चस्व और कमेंटबाजी को लेकर मारपीट की घटनाओं को अंजाम देते थे और मारपीट की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दहशत फैलाते थे।
0 टिप्पणियाँ