Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया जनता को गुमराह करने का आरोप

 भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया जनता को गुमराह करने का आरोप

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

प्रैस को जारी बयान में विकास तिवारी ने कहा है कि लगातार जनता द्वारा नकारे जाने के बाद राजनैतिक हताशा में कांग्रेस पार्टी संवदेनशील मुद्दों पर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। चम्पावत की घटना इसका प्रमाण है। पुलिस की शुरुआती जांच के बाद शीशे की तरह साफ हो गया है कि कैसे भाजपा कार्यकर्ता को एक झूठे और फर्जी घिनौने प्रकरण में फंसाने का प्रयास किया गया।जिसमें बिना किसी जांच और ठोस तथ्यों के कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा को बदनाम करने में जुट गए।भाजपा संगठन और मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र की छवि खराब करने के लिए जगह जगह प्रदर्शन कराए गए और झूठा और बेबुनियाद नेरीटिव फैलाया गया।विकास तिवारी ने कहा कि कांग्रेस इस तरह के प्रयास लगातार कर रही है।लेकिन जनता सब समझ रही है और आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर इसका जवाब देगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नैनीताल झील की स्वच्छता को लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का बड़ा एक्शन,