Ticker

6/recent/ticker-posts

चंपावत प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका

 चंपावत प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका 

पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- चंपावत दुष्कर्म प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने ऋषिकुल तिराहे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया।इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोंकझोंक भी हुई।यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव सागर बेनीवाल,सचिव सार्थक ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में विधायक रवि बहादुर,कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और चंपावत मामले की जांच को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।

विधायक रवि बहादुर और राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि प्रदेश में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं और बच्चियों को न्याय नहीं मिल रहा है।उन्होंने कहा कि यदि चंपावत मामला फर्जी पाया गया है,तो इसकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए कि शिकायत किन परिस्थितियों में दर्ज कराई गई।महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता जोशी और पूनम भगत ने कहा कि महिला अपराधों में दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होने के कारण ऐसे मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।सरकार दोषियों को बचाने का काम कर रही है।सोम त्यागी,मनोज सैनी ने आरोप लगाया कि चंपावत मामले की जांच को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए।राजबीर सिंह चौहान,राजीव चौधरी ने कहा कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती,तब तक विरोध जारी रहेगा।यह भी स्पष्ट किया जाए कि शिकायत किन परिस्थितियों में दर्ज हुई।इस दौरान अशोक शर्मा,इरफान अंसारी ,फुरकान अली एडवोकेट,यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गौरव चौहान,रानीपुर अध्यक्ष सौरभ सैनी,विशाल प्रधान,निखिल सौदाई,जगत सिंह रावत,प्रधान दिनेश वालिया,सुरेन्द्र ठाकुर,दीपिका गुप्ता,मंजू गोस्वामी,अक्षय सैनी,वंश सौदाई,यश शर्मा,उदित विद्याकुल,आशु भारद्वाज,अनिल ठाकुर ,अखिल शर्मा त्यागी,पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार,अनंत पांडेय,मुन्ना मास्टर,तीर्थ भाटिया,चन्दन शर्मा, धर्मराज सैनी,डा.मेहरबान खान,जावेद आलम,श्याम पेंटर,कमल सैनी,राजबीर सैनी,शिवम बाल्मीकि,मनोज धनगर,ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी,कृतिक बिरला,राजू चित्कारा,रविबाबू शर्मा,आशु श्रीवास्तव,अंजू द्विवेदी,अनिल ठाकुर,उदित विद्याकुल,हेमंत चंचल,डा.जयवीर सिंह,सुरेश राणा,मंजू गोस्वामी,गौरव चौहान,डा.मेहरबान,हरविंदर सिंह,जतिन हांडा,रकित वालिया,पुष्पनाथ शर्मा,विकास गुप्ता, नरेश,नदीम सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नैनीताल झील की स्वच्छता को लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का बड़ा एक्शन,