Ticker

6/recent/ticker-posts

चंपावत प्रकरण को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

 चंपावत प्रकरण को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-चंपावत प्रकरण को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी के नेतृत्व में ज्वालापुर में पुल जटवाड़ा पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इस दौरान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शिवम गिरी ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।चंपावत,देहरादून,हरिद्वार सहित पूरे प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ शोषण बढ़ रहा है।सरकार की कानून व्यवस्था बिल्कुल चौपट है।उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों को ही दबा रही है।अधिकतर मामलों में भाजपा नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं और सरकार अपने नेताओं को बचाने में लगी हुई है।बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नू ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध बढ़ रहे हैं,कोई भी सुरक्षित नहीं है।प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। प्रदर्शन करने वालों में शिव ओम,रमाकांत मौर्य,अमित,माधव,अंकित यादव,रोहित,नमन,इंतजार, नौशाद,हसीन,पवन,फुरकान,धीरज सिंह,अमन आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नैनीताल झील की स्वच्छता को लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का बड़ा एक्शन,