Ticker

6/recent/ticker-posts

ड्रिंक एंड ड्राईव में पुलिस ने दो दबोचे

 ड्रिंक एंड ड्राईव में पुलिस ने दो दबोचे

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-रानीपुर कोतवाली पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राईव के मामले में कार्रवाई करते हुए नशे में सड़कों पर स्कूटी और मोटरसाईकिल दौड़ा रहे दो व्यक्तियों को दबोच लिया।आरोपितों को हिरासत में लेकर एमवी एक्ट के तहत चालान करने के साथ स्कूटी और मोटरसाईकिल को भी सीज कर दिया गया।

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत एसएसपी ने नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।निर्देशों के अनुपालन मे बीती रात रानीपुर कोतवाली पुलिस टीम ने शिवालिकनगर में चेकिंग के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए शिवालिक नगर निवासी मुकेश सोही व बिजनौर के भागुवाला निवासी सौरभ का मेडिकल करने के उपरांत दोनों का चालान कर दिया।पुलिस टीम में एडिशनल एसआई अशोक कुमार,कांस्टेबल नरेन्द्र राणा व अमित राणा शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कार्लटन लंदन ने ईजीबी ग्रुप के साथ भारत के फर्नीचर बाजार में रखा कदम, 600 फ्रेंचाइज़ शोरूम खोलने की योजना