संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी की जन्मस्थली पर नतमस्तक हुए एसडी गौतम
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल- दुनियां में भाईचारे के संदेशवाहक, समता, समानता के वाहक, आध्यात्मिक जगत के महान साधक, महान दार्शनिक, अखंड ज्योति संतों में संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली पर पहुंचकर एसडी गौतम पत्रकार ने दर्शन दीदार कर नतमस्तक किया है।
उन्होंने बताया कि दुनियां में आध्यात्मिक मार्ग को प्रशस्त करने वाले संतो में शिरोमणि सतगुरु के दरबार में आना परम सौभाग्य की बात है जिनके दर्शन करने से दुखों का नाश बुद्धि का विकास और आत्मिक शांति का एहसास होता है। श्री एसडी गौतम ने काशी बनारस स्थित मांडूर नगरी निकट लहरतारा में संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज की ऐतिहासिक जन्मस्थली में दर्शन दीदार करते हुए नतमस्तक कर गुरुजी की समानतावादी विचारधारा और आपसी भाईचारे की भावना और छोटे बड़े का भेद समाप्त करने से ही मानव जीवन खुशहाल होता है। व्यवस्थापक प्रभु प्रसाद ने सरोपा पहनाकर स्वागत करते हुए कहा कि गुरुजी के प्रचारक के रूप में अपनी सेवाएं देना सत्कर्म का फल है। उन्होंने सभी से प्रेमपूर्वक व्यवहार कर बुरे व्यसनों से दूर रहकर गुरुजी के बताए मार्ग पर चलने की बात कही। भ्रमण के दौरान उन्होंने सतगुरु रविदास जी महाराज के सीर गोरधनपुर स्थित स्वर्ण मंदिर में भी दर्शन दीदार कर शीश झुकाकर सभीं के जीवन में खुशहाली की कामना की। इस दौरान न्यायधीश जरनैल सिंह, सुग्रीव राम, ओमप्रकाश, श्रीप्रकाश, अनुज कुमार चन्देना व रामप्रसाद समेत आदि उपस्थित रहे। गौरबतल है कि पत्रकार एसडी गौतम अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन गुरु गद्दी ऊन/शुक्रताल के संस्थापक संचालक, अध्यक्ष सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज की प्रेरणा व आशीर्वाद से अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए देशभर में स्थित गुरुघरों का भ्रमण कर गुरुजी की विचारधारा को फैलाने का कार्य करते है और धार्मिक व सामाजिक प्रवृति के कारण ही अपने समाज के साथ साथ वह सर्वसमाज में भी लोकप्रिय बने हुए है।

0 टिप्पणियाँ