Ticker

6/recent/ticker-posts

संगठन के बल पर 2027 का चुनाव जीत कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे-प्रोफेसर भुवन जोशी

संगठन के बल पर 2027 का चुनाव जीत कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे-प्रोफेसर भुवन जोशी

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-अंबाला रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय सचिव प्रभारी SIR सहारनपुर प्रोफेसर भुवन जोशी की देखरेख में समस्त विधानसभा  प्रकोष्ठों के कार्यों की बूथ लेवल तक समीक्षा की

उन्होंने कहा भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार चरम पर है। अत्याचार की सारी सीमाएं पार हो गयी है।  भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस केवल इस सरकार का नारा है। हर विभाग और हर काम में भ्रष्टाचार है। कोई क्षेत्र भ्रष्टाचार और लूट से अछूता नहीं है। भ्रष्टाचार से पूरा प्रदेश त्रस्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश की जनता के लिए संकट है। भाजपा सत्ता से हटेगी तभी संकट खत्म होगा और लोगों को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को डीएपी और यूरिया खाद नहीं मिल रही है। फसलों का सही दाम नहीं मिल रहा है। बिचौलिए लूट कर रहे हैं।भुवन जोशी ने कहा सभी विधानसभा अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष अपने संगठन की समीक्षा कर मजबूती से विधान प्रत्येक विधानसभा में वोटर लिस्ट की कमी को दूर करें क्योंकि समय बहुत कम है वोट के बल पर ही हम चुनाव जीत सकते हैं बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव  एक बड़ी चुनौती है जिसके लिए हम सभी को मानसिक रूप से तैयार होकर चुनाव में सफलता हासिल करने का लक्ष्य  निर्धारित कर चुनाव की तैयारी में लगा होगा।उन्होंने कहा कि किसी भी सफलता को हासिल करने के लिए संगठन का मजबूत होना अत्यधिक आवश्यक है इसके लिए हमें संगठन मजबूती पर भी बल देना होगा।महानगर अध्यक्ष ने कहा संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सेक्टर वाइज समीक्षा करने को कहाबैठक को पूर्व विधायक मनोज चौधरी पूर्व मंत्री लियाकत अली पूर्व मंत्री विनोद तेजियन  चौधरी साजिद रूही अंजुम ममता चौधरी अब्दुल गफूर विजेश शर्मा फरहाद गा डा फैयाज मलिक फरहान खान राव मासूम  राजवीर सिंह जिला अध्यक्ष SC प्रकोष्ठ गाजियाबाद कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी रमेश पवार संदीप सैनी राजकुमार घटाडा  कासिफ अल्वी विलास राणा  किरण पाल अबू बकर चौधरी महेंद्र राकेश अच्छन यादव नवाब यादव सुदेश गुर्जर ओसामा गड़ा महजबी खान मुस्तकीम राणा वासिल तोमर हसीन कुरैश आदि ने संबोधित कियाबैठक में सुबोध अग्रवाल संदीप विश्वकर्मा सचिन कुमार अमित कुमार चौधरी सुंदर कुमार राजेंद्र कुमार अक्षय कुमार प्रसाद कुमार लियाकत जितेंद्र मनोहर अली चौधरी जाबिर सलीम अलगोया विजय कुमार यूनुस नसीम सुबोध कुमार अजय यादव इरशाद बृजेश कुमार सुमित कुमार राव आजाद हाजी शमशेर रविदास मनोज पांचाल शेखर विश्वकर्मा नरेंद्र सिंह अमित सिंह विशाल यादव संदीप त्यागी राव साकिब चौधरी लुकमान शहजाद माजरा अरशद मलिक शबाना गुलशन खान शाहिद सायरा सिद्दीकी मनीषा नाजिया सरफराज अरुण कुमार नरेंद्र खोटीयान मोहम्मद अबरार मोहम्मद कामिल रवि कंबोज चौधरी मुबारक आजम खान जितेंद्र पाल संजय कुमार मोबिन गड़ा मुबारक हसन कुलदीप बाल्मीकि सोनू कुमार शाहिद मंसूरी वेदपाल पटनी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ