Ticker

6/recent/ticker-posts

मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में सहारनपुर मंडल की बॉक्सिंग टीम का हुआ चयन

मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में सहारनपुर मंडल की बॉक्सिंग टीम का हुआ चयन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-बॉक्सिंग खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में मुक्केबाजो ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। मंडल स्तरीय चयन ट्रायल प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक एवं जिला बॉक्सिंग संघ सहारनपुर की सचिव रितु देवी के द्वारा लिया गया।

क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं यू.पी. बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक बाक्सिग प्रतियोगिता चित्रकूट में आयोजित की जायेगी। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक बॉक्सिग प्रतियोगिता हेतु सहारनपुर मंडल की टीम हेतू मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे किया गया। जिसमे सहारनपुर मंडल की टीम का चयन किया गया। 
क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने बताया कि चयन ट्रायल में 44-46 किग्रा. में विशु पाल (सहारनपुर), 48 किग्रा. में निहाल राठी (मुजफ्फरनगर), 50 किग्रा. में अर्जुन चौहान (शामली), 52 किग्रा. में यश (मुजफ्फरनगर), 54 किग्रा. में अभय प्रताप विश्वकर्मा (सहारनपुर), 57 किग्रा. में अर्पित आर्य (सहारनपुर), 60 किग्रा. में देवांश (सहारनपुर), 63 किग्रा. में आयुष प्रताप सिंह (सहारनपुर), 66 किग्रा. में अंगद (मुजफ्फरनगर), 80+ किग्रा. में यशदेव (सहारनपुर) का चयन किया गया। मंडल स्तरीय चयन ट्रायल प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक एवं जिला बॉक्सिंग संघ सहारनपुर की सचिव रितु देवी के द्वारा लिया गया। सहारनपुर के आशीष कुमार को सहारनपुर मंडल की बॉक्सिंग टीम का टीम मैनेजर बनाया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन एपी अंशुमन ने किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ