विभिन्न टीमों के माध्यम से अनेक क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान संचालित
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हल्द्वानी-नैनीताल- कुमाऊँ आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत एवं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर आरटीओ प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा अरविन्द पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार को विभिन्न टीमों के माध्यम से अनेक क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया
इन चेकिंग अभियान मेंपरिवहन कर अधिकारी अपराजिता पांडेय एवं अनुभा आर्य ने संभागीय निरीक्षक हल्द्वानी विनोद गुंजियाल के साथ रामनगर बाजपुर कालाढूंगी मार्ग से आने वाली बसों की ऑन रोड संयुक्त निरीक्षण किया।इसमें उनकी फिजिकल और मैकेनिकल कंडीशन की आरआई द्वारा जांच की गई।टीमों ने इनके प्रदूषण की स्थिति की भी जांच की।चूंकि ऐसा देखा जा रहा था,ये गाड़ियाँ धुआं अत्यधिक दे रही है,तो ऐसे वाहनों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की गई।प्रदूषण जांच केंद्रों पर वाहनों को रुकवाकर उनका प्रदूषण जांच भी कराई गई।एक अन्य और टीम जिसमें परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार एवं परिवहन कर अधिकारी जगदीश चंद्र के नेतृत्व में नैनीताल शहर में प्रवेश करने वाले रेंटल और टैक्सी बाइक के विरुद्ध अभियान चलाया गया इस अभियान में जो वाहन नैनीताल शहर में प्रवेश के लिए अनुमन्य नहीं है,उनके परमिट के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन पर प्रतिवाहन पाँच हजार रुपए की का जुर्माना लगाया गया,उन्हें चेतावनी दी गई आगे संचालित किए जाने की दशा में उनका परमिट निलंबित/निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।अभियान में 35रेंटल टैक्सी बाइकों के चालान किए गए।9बसों की मकेनिकल और फिजिकल कंडीशन ठीक नहीं पाई गई, जिसमें उनके चालान किए गए 20वाहनों के मौके पर ही प्रदूषण जांच करवा के उन्हें प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र वितरित किए गए।इस चेकिंग अभियान में विभिन्न टीमों द्वारा कुल 100 से अधिक चालान किए गए पाँच गाड़ियां बंद भी की गई।
0 टिप्पणियाँ