नरेश तोमर बने ऑल मीडिया जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष
सभी के सहयोग से संगठन मजबूत होता है-बृजेन्द्र हर्ष
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-ऑल मीडिया जर्नलिस्ट्स एसोसिशन उत्तराखण्ड की हरिद्वार जनपद इकाई की बैठक जिला पंचायत के सभागार में प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से चंचल तोमर को जिला अध्यक्ष,संजय लाम्बा को महासचिव एवं प्रमेन्द्र नारायण को कोषाध्यक्ष चुना गया।जान आलम को लक्सर इकाई अध्यक्ष,दीपक को महासचिव एवं मौहम्मद साजिद को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
बैठक में तय हुआ कि संगठन की जिला इकाई एवं लक्सर इकाई के अध्यक्ष एवं महासचिव अपनी कार्यकारिणी का गठन कर प्रदेश इकाई को सूचित करेंगे।बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष ने कहा कि संगठन की प्रत्येक कार्यवाही एवं निणयों में पारदर्शिता एवं सर्वसम्मति होनी आवश्यक है।उन्होंने कहा कि संगठन को आगे ले जाने में प्रत्येक सदस्य की भूमिका समान रूप से अहम् होती है,केवल पदाधिकारी ही नहीं सभी सदस्यों के सहयोग से किसी भी संगठन की जड़ें मजबूत होती हैं। बैठक को पूर्वकार्यकारी जिला अध्यक्ष नरेन्द्र प्रधान,पूर्व महासचिव मनीष कांगरान ने भी सम्बोधित किया।बैठक में मनीष पाल,सुरेश भारद्वाज,धर्मराज,बबलू थपलियाल,रविकांत बेलवाल, मित्र पाल,सलीम खान,पुरषोत्तम खरोला,प्रवीण सैनी,पहल सिंह,नाथीराम,ब्रजमोहन शर्मा,दीपक कुमार,राकेश कुमार,इस्लाम प्रधान,प्रवीण कश्यप,अरुण कुमार,राहुल सैनी,जोनी चौधरी,विनोद धीमान आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ