Ticker

6/recent/ticker-posts

प्राधिकरण की टीम ने क्षेत्र में बन रहे अवैध दुकानों को किया सील

 प्राधिकरण की टीम ने क्षेत्र में बन रहे अवैध दुकानों को किया सील

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने क्षेत्र में पाँम सिटी के पहले,सुखी नदी के लगभग बगल में,सलेमपुर महदूद 2 बहादराबाद में विजय सैनी/हितबद्व व्यक्ति द्वारा लगभग 30’40 के क्षेत्र में भूतल पर निर्माण कार्य किया जा रहा है।45मी0सिडकुल मार्ग,अशोक वाटिका के आखिरी में सलेमपुर बहादराबाद में राजेश बिल्डर/हितबद्ध व्यक्ति द्वारा लगभग 60‘’40‘ के क्षेत्रफल में निर्माण कार्य किया जा रहा है।

मंत्रा होम्स,सीता विहार मार्ग पर,नेहरू कालोनी सलेमपुर महदूद बहादराबाद में श्री शुक्ला/हितबद्ध व्यक्ति द्वारा लगभग 35‘’40‘ के क्षेत्रफल में भूतल पर निर्माण कार्य किया जा रहा है।निकट दिल्लो पंजाबी ढाबा,बढेडी राजपुताना,तहसील रूड़की,जिला-हरिद्वार में अंकित चौधरी/आशीष चौधरी द्वारा लगभग 50’60 फिट की माप में ढाबे का निर्माण कार्य किया जा रहा है।लक्ष्मी नारायण मंदिर के पीछे धनौरी मार्ग,तह० भगवानपुर,जिला-हरिद्वार में इन्तजार द्वारा भूतल पर लगभग 10’50फीट की माप में 5दुकानों का निर्माण कार्य किया जा रहा है।लक्ष्मी नारायण मंदिर के पीछे,धनौरी मार्ग,तह०भगवानपुर, जिला-हरिद्वार में इन्तजार द्वारा भूतल पर लगभग 10’30फीट की माप में 3दुकानों का निर्माण किया जा रहा है।प्राधिकरण द्वारा उक्त सभी अनाधिकृत निर्माणों के विरूद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए वाद योजित किये गये है।स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा अवैध निर्माणों को सील किया गया तथा मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को स्वीकृत कराए बिना निर्माण कार्य ना किया जाने के लिए निर्देशित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

श्री शनि धाम खाटू श्याम मंदिर टटीरी में हुआ श्याम कीर्तन का भव्य आयोजन