Ticker

6/recent/ticker-posts

शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

 शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

धार्मिक,सांस्कृतिक,पर्यटन ,पर्यावरणीय एवं आर्थिक दृष्टि से विकसित करना है-मण्डलायुक्त

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

 नैनीताल-कुमाऊँ आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक में शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना के अंतर्गत लगभग 200वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के समग्र एवं सतत विकास की परिकल्पना प्रस्तुत की गई।

परियोजना का उद्देश्य टनकपुर एवं आसपास के क्षेत्रों को धार्मिक,सांस्कृतिक,पर्यटन ,पर्यावरणीय एवं आर्थिक दृष्टि से विकसित कर विश्वस्तरीय पर्यटन एवं तीर्थ गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने परियोजना के अंतर्गत धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का विकास,शारदा नदी तट का पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण का कार्य,ईको -पर्यटन ,एडवेंचर एवं वाटर स्पोर्ट्स,डेस्टिनेशन वेडिंग,शहरी अवसंरचना सुधार,सड़क एवं ड्रेनेज नेटवर्क का उन्नयन,आपदा न्यूनीकरण,पार्किंग,हेलीपोर्ट,इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर,ठोस अपशिष्ट प्रबंधन,फॉरेस्ट इंटरप्रिटेशन सेंटर तथा अन्य पर्यटन एवं आधारभूत संरचना से संबंधित परियोजनाएँ पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में शारदा घाट पुनर्विकास (फेज-1 एवं फेज-2), किरोड़ा नाला इकोलॉजिकल कॉरिडोर,सिटी ड्रेनेज प्लान,राणाकोची मंदिर विकास,फॉरेस्ट इंटरप्रिटेशन सेंटर,एनएच-09स्ट्रीटस्केपिंग,मल्टी-लेवल कार पार्किंग,इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर,हेलीपोर्ट,श्रद्धा पथ,इंटीग्रेटेड वाटर स्पोर्ट्स सर्किट सहित विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान प्रगति,लंबित अनुमोदनों एवं विभागीय समन्वय से संबंधित विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई।इस दौरान मंडल आयुक्त ने बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान दिए।परियोजना के माध्यम से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने,स्थानीय रोजगार के अवसर सृजित करने,क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल अवसंरचना विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।लगभग 5हेक्टेयर भूमि में टनकपुर में बायोडायवर्सिटी सेंटर का निर्माण किया जाएगा और 51.10करोड़ की लागत से पूर्णागिरि में बहुमत जिला पार्किंग का प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराया गया है,लगभग 250चौपहिया वाहनों की पार्किंग की सकेंगी।बहुमंजिला पार्किंग में कमर्शियल भवन/दुकानों का भी निर्माण किए जाने का प्रस्ताव है।इसी के बनबसा में हेलीपोर्ट का विकास किया जाएगा। शारदा नदी में एडवेंचर को बढ़ावा देने के लिए 19करोड़ की लागत से चूका से बूम रेंज तक 22 किलोमीटर की दूरी में रिवर राफ्टिंग की व्यवस्था की जाएगी।बैठक में सत्यजीत रॉय गुप्ता, आर.के.यादव एवं शशांक सिंह उपस्थित रहे।महाप्रबंधक एम.के.सिंह,उप महाप्रबंधक पी.एन.राय, परियोजना प्रबंधक मयंक मित्तल एवं अमित बंसल उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त शारदा कॉरिडोर के  राजीव रंजन ऑनलाइन माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 ‘जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत कैंट में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर