Ticker

6/recent/ticker-posts

व्यापारिक समस्याओं को लेकर व्यापारियों का प्रतिनिमंडल उपश्रमायुक्त से मिला

व्यापारिक समस्याओं को लेकर व्यापारियों का प्रतिनिमंडल उपश्रमायुक्त से मिला

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर -सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल (पंजी.) के अध्यक्ष विवेक मनोचा व वरिष्ठ महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला के नेतृत्व में आज व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल उप श्रमाआयुक्त सहारनपुर सुविज्ञ सिंह से उनके लेबर कालोनी स्थित कार्यालय में मिला तथा नये लेबर एक्ट एवं अन्य व्यापारिक मुद्दों पर विचार विमर्श किया। 

व्यापारी प्रतिनिधिमंडल ने उप श्रमायुक्त सुविज्ञ सिंह से सरकार द्वारा दी जाने वाली व्यापारी पेंशन योजना सहित विभिन्न व्यापारिक मुद्दों पर जानकारी ली।उप श्रमायुक्त सुविज्ञ सिंह ने लेबर एक्ट के नये जिओ के सम्बन्ध में व्यापारियों को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी प्रतिष्ठान पर 20 व्यक्ति से कम लेबर होगी तो उसको लेबर रजिस्टेªशन कराने की कोई आवश्यकता नहीं है साथ ही वह दुकानदार अपने प्रतिष्ठान को सप्ताह के सातों दिन अपने प्रतिष्ठान को खोल सकता है। उप श्रमायुक्त ने व्यापारियों से अपील की कि वह अपने प्रतिष्ठानों/दुकानों पर चाइल्ड लेबर न रखें। यह एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। साथ ही अन्य लोगों को भी व्यापारी चाइल्ड लेबर एक्ट के बारे में जानकारी देकर ऐसा कार्य करने से रोके, जिससे चाइल्ड लेबर को रोका जा सके। साथ ही उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि व्यापारी व विभाग एक दूसरे के पूरक हैं। हमें आपस में सही तालमेल मिलाकर चलना चाहिए ताकि किसी भी समस्या का निराकरण समय से हो सके। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की श्रम कानून व लेबर, रजिस्टेªशन आदि समस्याओं के निराकरण वह स्वयं व उनका विभाग हर समय उनके साथ है, व्यापारियो को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी व्यापारी को कोई परेशानी आती है तो वह सीधा उनसे सम्पर्क कर सकता है। प्रतिनिमंडल में प्रमुख रूप से अध्यक्ष विवेक मनोचा, वरिष्ठ महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला, महामंत्री पुनीत चौहान, नीरज जैन, गुलशन अनेजा, अनुभव शर्मा, अनिल गुप्ता, अशोक नारंग शामिल रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

शिक्षकों एवं कर्मचारियों को दिखाया गया मुख्यमंत्री के कैशलेस चिकित्सा योजना का सजीव प्रसारण