विधि विधान के साथ महाकामेश्वर मंदिर की स्थापना और शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा
भक्तों का कल्याण करते हैं महादेव शिव-साध्वी ऋतम्भरा
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-जगजीतपुर स्थित वात्सल्य गंगा आश्रम में तीन दिवसीय वैदिक अनुष्ठान के साथ महाकामेश्वर मंदिर की स्थापना,मंदिर में भगवान शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से संपन्न हुई।दीदी मां साध्वी ऋतम्भरा के सान्निध्य में आयोजित मंदिर स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत महंत और श्रद्धालु शामिल हुए।
संतों और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव,माता पार्वती,गणेश,कार्तिकेय सहित पूरे शिव परिवार की पूजा-अर्चना की।श्रद्धालु भक्तों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए दीदी मां साध्वी ऋतम्भरा ने कहा कि देवों के देव महादेव हमेशा भक्तों का कल्याण करते हैं।आश्रम में स्थापित किए गए महाकामेश्वर मंदिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा होने से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि आएगी।भगवान शिव की कृपा से सभी का कल्याण होगा।उन्होंने कहा कि सभी को श्रद्धा और विश्वास के साथ महादेव शिव की आराधना करनी चाहिए।इस दौरान संजय भैयाजी,साध्वी सहृदय गिरि,स्वामी सत्यशील, स्वामी सत्यश्रवानंद गिरि, स्वामी सत्यश्रेय गिरि,साध्वी सत्य श्रद्धा,साध्वी समिधा,साध्वी सत्यनिष्ठा ,स्वामी सत्यआलोकनंद,स्वामी रविदेव शास्त्री,स्वामी हरिहरानंद,स्वामी दिनेश दास,स्वामी विपना नंद,स्वामी नागेंद्र महाराज,नागपुर से आए दयाल मूलचंदानी,डा.विशाल गर्ग,विश्वास सक्सेना ,अमित वालिया सहित अनेक संतजन एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ