Ticker

6/recent/ticker-posts

बरसात के कारण जलभराव से नगरपालिका की नाला सफाई के दावों की खुली पोल

बरसात के कारण जलभराव से नगरपालिका की नाला सफाई के दावों की खुली पोल

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवंबद - देवबंद क्षेत्र के लोगों ने भी बरसात के चलते भीषण गर्मी से राहत महसूस की। वहीं, मूसलधार वर्षा में जगह जगह जलभराव होने से नगरपालिका के नाला सफाई के दावों की भी पोल भी खुल गई। सडक़ों पर जलभराव का आलम यह रहा कि बच्चे इस पानी मेें स्वीमिंग कर मस्ती करते दिखे।

गुरुवार को मुहल्ला दीवान, खानकाह, भायला बाईपास रोड, रेती चौक, पठानपुरा रोड, नेचलगढ़, रेलवे रोड, शाहजीलाल, रविदास मार्ग  और बड़जियाउलहक समेत नगर के विभिन्न क्षेत्रों में कई कई फीट पानी भरा रहा। यहां तक कि गंदा पानी लोगों के प्रतिष्ठानों व घरों तक में जा घुसा। जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। लोगों ने नगरपालिका प्रशासन के प्रति रोष जताया। सीएचसी परिसर, एसडीएम व सीओ कार्यालय परिसर, ऊर्जा निगम कार्यालय परिसर, ब्लाक परिसर समेत अन्य सरकारी कार्यालयों के परिसर भी पानी से लबालब रहे। वहीं, वर्षा से धान और गन्ना किसान खुश हैं लेकिन लगातार हो रही बरसात से आम ठेकेदारों के माथे पर चिंता लकीरें उभरने लगी हैं। त्रिवेणी शुगर मिल के लैब प्रभारी सुभाष वर्मा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 252 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई है। बताया कि जुलाई माह में अब तक 345 एमएम बरसात हो चुकी है। जबकि बीते वर्ष जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में मात्र 30 एमएम ही वर्षा हुई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 ‘जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत कैंट में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर