बरसात से पूर्व नालों की सफाई नहीं कराने की वजह से हुआ संदेश नगर में जलभराव-अंकुर सैनी
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-यूथ कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी ने आरोप लगाया है कि बरसात से पूर्व नालों की सफाई नहीं कराए जाने से कनखल संदेश नगर में बरसाती पानी सड़कों एवं घरों में भर गया।जिससे संदेश नगर निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।घरों में बरसात का पानी भरने के कारण लोगों घंटों तक घर में कैद रहे और नुकसान झेलना पड़ा।
उन्होंने कहा कि नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठने प्लास्टिक की थैलीयां,बोतल आदि नालों और नालियों में फंस जाती है।जिसकी वजह से सड़कों और घरों में बरसाती पानी भरता है। पानी निकासी का समाधान उचित समाधान भी नहीं किया गया है।उन्होंने कहा बृहस्पतिवार को हुई भारी बरसात के बाद केवल संदेश नगर ही नहीं बल्कि हरिद्वार के सभी वार्डों में जलभराव की स्थिति बनी रही।रानीपुर मोड,़रेलवे पुलिया के नीचे पुराने समय से जल भराव की समस्या से व्यापारी एवं स्थानीय लोग जूझ रहे हैं।विकास के तमाम दावों के बावजूद स्थानीय सांसद एवं विधायक समस्या का समाधान करने में विफल रहे हैं।उन्होंने मांग की कि सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत केंद्रीय योजना लाकर भगतसिंह चौक रेलवे पुलिया के नीचे होने वाले जलभराव की समस्या का समाधान करें।
0 टिप्पणियाँ