Ticker

6/recent/ticker-posts

जीवन मे आत्मा तथा परमात्मा के बीच एक महात्मा का होना अनिवार्य

 जीवन मे आत्मा तथा परमात्मा के बीच एक महात्मा का होना अनिवार्य 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय मे सप्ताह भर चलने वाले आर्यवीर दल एवं आर्या वीरांगना प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन यज्ञ उपरांत सम्पन्न हुये सत्रों मे शारीरिक,बौद्धिक, आत्म चिन्तन,व्यायाम एवं दण्ड संचालन जैसी गतिविधियां सम्पन्न हुई।यज्ञ व्यवस्था का संचालन डॉ.भारत वेदालंकार एवं आर्य विदुषी डॉ.दिपिका के नेतृत्व मे संपन्न हुआ।

दैनिक यज्ञ की जीवन मे सार्वभौमिक उपयोगिता एवं वातावरण,जीव-जन्तु एवं पेड़-पौधों के माध्यम से होने वाले लाभ से अवगत कराया।वैदिक विद्वान एवं शिक्षाविद प्रोफेसर सुधीर आर्य ने बौद्धिक सत्र मे कहा कि जीवन मे आत्मा तथा परमात्मा के बीच एक महात्मा का होना अनिवार्य है।यह महात्मा ही सूक्ष्म शरीर की सक्रिय एवं गतिशीलता को सक्रिय बनाकर परम सत्ता के समीप पहुंचाने का काम करता है।उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत जीवन मे यज्ञ का समावेश आत्मिक उन्नति का प्रबल साधन है।आर्य एवं वैदिक पुरोहित तैयार करने के लिए यज्ञ सीखना जरूरी है,जिससे आत्मनिर्भर बनने के अवसर प्राप्त होते है।दूसरे बौद्धिक सत्र का संचालन करते हुए बृहस्पति आर्य ने कहा संयमित दिनचर्या स्वास्थ्य की अनेक समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करती है।जिससे व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं दैनिक अनदेखी से होने वाले संक्रमण एवं जटिल रोगों की चिकित्सा पर होने वाले व्यय से बचा जा सकता है।शारीरिक सत्र मे व्यायाम प्रदर्शन एवं सुरक्षित दंड संचालन के गुण सीखये गये।शारीरिक प्रमुख सुनील कुमार ने आत्म-रक्षा एवं सामूहिक नेतृत्व मे कमांड से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे वीरो को सम्बोधित किया।आर्या वीरांगनाओं के शारीरिक प्रशिक्षण का संचालन कोमल,राखी,पूजा,डॉ.शालिनी तथा डॉ.बिन्दु मलिक के निर्देशन मे सम्पन्न हुआ।शिविर के मुख्य संयोजक संदीप वेदालंकार ने बताया कि 200 से अधिक वीर-वीरांगनाओं के माध्यम से संचालित इस शिविर मे आर्य शिक्षण संस्थाओं के प्रतिभागियों के साथ समविश्वविद्यालय के बी.ए.,बी.पी.एड.,बी.टैक,बी.फार्मा.,एम.ए.के साथ शोध छात्र-छात्राएं भाग ले रही है।प्रतिदिन होने वाली गतिविधियों मे यज्ञ,बौद्धिक सत्र,शारीरिक प्रशिक्षण,अल्प विश्राम के साथ आत्म निरीक्षण एवं मनोरंजन के सत्रों के अन्तर्गत शिविर की गतिविधियां सम्पन्न हो रही है।शिविर की गतिविधियां संयोजक डॉ.अंकित कुमार,सह-संयोजन डॉ.मयंक पोखरियाल,डॉ.मनोज कुमार के निर्देशन मे संचालित हुई।कार्यक्रम मे डॉ.गगन माटा, डॉ.कपिल मिश्रा,डॉ.कल्पना सागर,डॉ.सुनीता रानी,डॉ.विपिन शर्मा,डॉ.आशीष धमान्दा,डॉ.मुकेश त्यागी,डॉ.अमन कुमार,जनसम्पर्क अधिकारी डॉ.शिवकुमार चौहान,डॉ.नितिन काम्बोज,डॉ.प्रणवीर सिंह,डॉ.अनुज कुमार,हेमंत नेगी, कुलभूषण शर्मा, विकास कुमार,नीरज भट्ट,नीरज बिरला सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के प्रमुख,छात्र- छात्राएं, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे।    



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 ‘जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत कैंट में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर