वेंडिंग जोन में दुकानें के आगे छज्जा निकालने की अनुमति देने की मांग
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-लघु व्यापार एसोसिएशन ने तीनों वेंडिंग जोन में दुकानों के आगे तीन फीट का छज्जा निकालने की अनुमति दिए जाने की मांग की है।लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि वेंडिंग जोन में मूलभूत सुविधाए नहीं होने की वजह से लघु व्यापारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
नगर निगम प्रशासन ने दुकानों के आगे 6फीट की सीमा निर्धारित की गयी है।इसलिए बरसात से बचाव के लिए दुकानदारों को छज्जा निकालने की अनुमति दी जाए।साथ ही सभी वेंडिंग जोन में बिजली,पानी,शौचालय की सुविधा के साथ सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ चौकीदार की तैनाती भी की जाए।चोपड़ा ने कहा कि नगर निगम में 2545स्ट्रीट वेंडर्स पंजीकृत हैं।नगर निगम से लाइसेंस प्राप्त सभी स्ट्रीट वेंडर्स को कांवड़ मेले के दौरान मेला क्षेत्र में कारोबार की अनुमति दी जाए।इस अवसर पर फेरी समिति सदस्य सुमन गुप्ता,आशा कश्यप,कमल,तस्लीम, मोहन लाल,जयसिंह बिष्ट,मनीष शर्मा,सुरेश ठाकुर आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ