Ticker

6/recent/ticker-posts

स्कूली वाहनों पर तीसरे दिन भी कड़ी कार्रवाई

स्कूली वाहनों पर तीसरे दिन भी कड़ी कार्रवाई 

65 वाहनों के चालान, बिना फिटनेस और पंजीकरण की 3 बसें सीज...

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- बच्चों की सुरक्षित आवाजाही के लिए परिवहन विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में गुरुवार को 65स्कूली वाहनों के चालान किए गए,जबकि गंभीर अनियमितता पर 3बसों को सीज किया गया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन नेहा झा और प्रशासन निखिल शर्मा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्कूलों के वाहनों की सघन जांच की गई।टीम ने बसों और अन्य स्कूली वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र,परमिट,चालक का ड्राइविंग लाइसेंस,अग्निशमन यंत्र,प्राथमिक उपचार किट,महिला परिचारिका,आपातकालीन निकास और वाहन की तकनीकी स्थिति समेत सभी अनिवार्य सुरक्षा मानकों की जांच की।निरीक्षण के दौरान नियम तोड़ने पर 65वाहनों पर चालान की कार्रवाई हुई।वहीं दो बसें बिना वैध फिटनेस प्रमाणपत्र और एक बस बिना पंजीकरण के चलती पाई गईं,जिन्हें मौके पर ही सीज कर दिया गया। अभियान में कर अधिकारी वरुणा सैनी,मुकेश भारती और उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार भी शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 अखाड़ा परिषद ने जूना अखाड़े की नई महामंडलेश्वर को दिया समर्थन