Ticker

6/recent/ticker-posts

स्टंट दिखाने की सनक में थार को उतार दिया गंगा में,पुलिस ने बमुश्किल बचाया,गाड़ी सीज

 स्टंट दिखाने की सनक में थार को उतार दिया गंगा में,पुलिस ने बमुश्किल बचाया,गाड़ी सीज

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-इंटरनेट मीडिया पर रील्स और स्टंट दिखाने की सनक एक युवक पर उस समय भारी पड़ गई,जब उसने उफनती हुई गंगा नदी में अपनी थार गाड़ी उतारकर उसे पार करने का दुस्साहस कर डाला।गनीमत रही कि समय रहते पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई,जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,युवक जैसे ही थार लेकर नदी में उतरा, कुछ ही क्षणों में गंगा के तेज बहाव ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।पानी का दबाव बढ़ने के कारण गाड़ी बीच धारा में ही फंस गई और चालक की जान पर बन आई। किनारे पर खड़े होकर वीडियो बना रहे अन्य लोगों ने जब स्थिति बिगड़ती देखी,तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।आपदा प्रबंधन टीम ने करीब एक घंटे तक चले कड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।जेसीबी मशीन की ली गई मदद बीच नदी में फंसी थार गाड़ी को निकालने के लिए पुलिस को जेसीबी मशीन की मदद लेनी पड़ी।कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला जा सका।कोतवाली पुलिस ने लापरवाही और जान जोखिम में डालने के आरोप में थार गाड़ी को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया है। इसके साथ ही,आरोपित चालक के विरुद्ध पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान काटा गया है।पुलिस ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे उफनती नदियों के पास इस तरह के जानलेवा स्टंट न करें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 ‘जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत कैंट में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर