Ticker

6/recent/ticker-posts

उपलब्धि : प्रोफेसर डॉ. संदीप गुप्ता, भारतीय विश्वविद्यालय संघ की राष्ट्रीय खेलकूद समिति के सदस्य मनोनीत

 उपलब्धि : प्रोफेसर डॉ. संदीप गुप्ता, भारतीय विश्वविद्यालय संघ की राष्ट्रीय खेलकूद समिति के सदस्य मनोनीत

प्रोफेसर संदीप गुप्ता की इस शानदार उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग और खेल संघों के पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

चेन्नई में आयोजित 35वीं अखिल भारतीय बैठक में भाग लेकर एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं को हाईटेक बनाने का उठाया मुद्दा

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी प्रोफेसर डॉ. संदीप गुप्ता को भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU), नई दिल्ली की राष्ट्रीय खेलकूद समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग समेत विभिन्न खेल संघों से जुड़े पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं देकर हर्ष व्यक्त किया है।

सहारनपुर मंडल ओलम्पिक संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता व जिला ओलंपिक संघ, सहारनपुर के सह सचिव मुस्तकीम अंसारी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरे सहारनपुर मंडल के लिए गर्व की बात है कि माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर के क्रीड़ाधिकारी प्रोफेसर डॉ. संदीप गुप्ता को भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली की खेलकूद समिति के सदस्य मनोनीत किए गए हैं। उन्होने बताया कि इस संस्था अंतर्गत देश के समस्त विश्वविद्यालयों के निर्धारित मानकों अनुसार अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन कर चयनित टीमों को विश्व पटल पर आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय अंतर विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं, खेलो इंडिया विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं आदि के लिए भेजा जाना होता है। प्रोफेसर संदीप गुप्ता ने चेन्नई के एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एवं टेक्नोलॉजी परिसर में 7 से 8 जुलाई, 2026 तक आयोजित भारतीय विश्वविद्यालय संघ की 35वीं अखिल भारतीय खेलकूद समिति की बैठक में प्रतिभाग किया। 7 जुलाई को बैठक के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह से डॉ. संदीप गुप्ता की कुश्ती खेल को बढ़ावा देने के संदर्भ में काफी ज्ञानवर्धक व्यक्तिगत वार्ता भी हुई। बैठक के दौरान डॉ. संदीप गुप्ता ने विशेष रूप से एथलेटिक्स खेल की अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं को आधुनिक तकनीकी उपकरणों के प्रयोग के साथ अत्यधिक पारदर्शी एवं उच्च स्तरीय बनाने का मुद्दा उठाया। उनके द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण प्रश्नों के गुण-दोष के आधार पर विचार करने हेतु एक विशेष समिति का गठन किया गया है, जो अगली बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लेगी। उनकी इस उपलब्धि पर सहारनपुर के खेल जगत में उत्साह का माहौल है।

प्रोफेसर संदीप गुप्ता की इस शानदार उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, इंडियन हर्ब्स के निदेशक सुधाकर अग्रवाल, जिला वुशु संघ के अध्यक्ष अभय चौधरी, जिला एथलेटिक्स संघ की अध्यक्ष सुषमा बजाज, उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष पुण्य गर्ग, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चौधरी नीरपाल सिंह, मुस्तकीम अंसारी, यशपाल सिंह पुंडीर, ईश्वरपाल सिंह मुखिया, समाजसेवी डीके गर्ग, पार्षद गौरव कपिल, पार्षद अमित त्यागी, शरद भार्गव, संदीप शर्मा, अनिल, सुनील गुप्ता, आशीष वैश्य, पंकज गर्ग, अनिल भाटी, अशोक सक्सेना, मनीष कुमार, सोनवीर सिंह, मनोज प्रजापति, विकास सैनी, लाल धर्मेंद्र प्रताप तथा नूरीन जहां आदि खेल प्रेमियों व पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 हरिद्वार जनपद में भारी वर्षा के कारण, कई क्षेत्रों में जलभराव की सूचना हुई प्राप्त