अखिलेश यादव ने की सिख समाज के बी एल ओ के परिवार की आर्थिक सहायता
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर। एसआईआर ड्यूटी के दौरान तनाव के चलते हृदय गति रुकने से दिवंगत हुए बीएलओ सरदार दुष्यंत सिंह के परिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से ₹2 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह सहायता राशि समाजवादी पार्टी द्वारा जारी चेक के माध्यम से परिवार को सौंपी गई।
पीड़ित परिवार में मृतक की माता और दो छोटे बच्चे हैं माता की आयु अधिक होने के कारण और बच्चे छोटे होने के कारण परिवार की नौकरी भी मृतक की जगह नहीं लग पाई ऐसे में परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यधिक सोचनीय थी लेकिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उन्हें आर्थिक सहायता जारी कर परिवार के हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया आज 2 लाख का चेक उनके निवास पर जाकर सांसद चौधरी इकरा हसन , सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक , पूर्व सांसद हाजी फजलुरहमान ओर पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा निषयुक्त रूप से सौंपने का कार्य किया इकरासन ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सर्व समाज की मदद करते हैं और पूरे उत्तर प्रदेश में जितने भी बी एल ओ अपनी ड्यूटी करते हुए तनाव के कारण उनकी दुखद मृत्यु हो गई थी सबकी मदद करने का कार्य किया है विधायक आशु मलिक और हाजी फजलुरहमान ने कहा कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद हमेशा की जाएगी व्हाट इस सपा नेता अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सर्व समाज के नेता है और लगातार सर्व समाज की मदद करने का काम पूरे उत्तर प्रदेश में कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी सिख समाज का वोट तो लेना जानती है लेकिन अगर उनके परिवार की कोई आर्थिक मदद या परिवार की मदद करने का काम नहीं करती चेक वितरण देने के लिए पार्टी के जिम्मेदार नेता जिला कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी , प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर विजेश कुमार , महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी , साजिद चौधरी , संदीप सैनी, जसबीर वाल्मीकि मौजूद रहे
0 टिप्पणियाँ