टू व्लीहर ऑटो पार्ट्स एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर -टू व्लीहर ऑटो पार्ट्स एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन स्थानीय अम्बाला रोड स्थित होटल स्काईलॉर्क में किया गया। जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों को सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल (पंजी) के अध्यक्ष विवेक मनोचा व वरिष्ठ महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन चावला ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में यातायात प्रभारी अमित तोमर भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर अध्यक्ष विवेक मनोचा व वरिष्ठ महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने संयुक्त रूप से कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपी है, उस पर प्रत्येक पदाधिकारी खरा उतरने का कार्य करें तथा पूरी निष्ठा व ईमानदारी से व्यापारी हितों की रक्षा करें। उन्होंने कहा कि व्यापार मण्डल एक वटवृक्ष की भांति है, जिसकी छाया में समस्त व्यापारी सुरक्षित है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि व्यापारियों की समस्याओं के लिए व्यापार मण्डल सदैव उनके साथ खड़ा है किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने सभी व्यापारियों से आहवान किया कि व्यापारी एकता के लिए सभी व्यापारियों को एक साथ रहना होगा। व्यापारी शक्ति संगठन में ही निहित है। इसलिए संगठन को मजबूत बनाने का कार्य हर व्यापारी करे ताकि किसी भी व्यापारिक समस्या के लिए मिलकर दूर किया जा सके। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष विवेक मनोचा, वरिष्ठ महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला, महामंत्री पुनीत चौहान,कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक छाबडा, युवा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अनुभव शर्मा, युवा व्यापार मंडल महामंत्री कुबेर नरूला, कोषाध्यक्ष पुनीत चौहान, प्रभारी दीपक खेडा आदि मौजूद रहे। टू व्लीहर ऑटो पार्ट्स एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से गगन गुलाटी को अध्यक्ष, बब्बल कोषाध्यक्ष, मुस्तजाब अली महामंत्री, संरक्षक जपाल सिंह बत्रा, संयोजक राजबीर सिंह बत्रा, चिराग बेदी, सह कोषाध्यक्ष, संजय सैनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जोगेन्द्र सहगल, संगठन मंत्री, हैरी गोयल, मीडिया प्रभारी, ऋषि कक्कड, प्रचार मंत्री, विनय छाबडा संयुक्त महामंत्री, उपाध्यक्ष-सन्नी नन्द्राजोग, आलोक गुप्ता, दीपक बाठला, अमित जॉली, मंत्री के रूप में तजेन्द्र सिंह, प्रवीन सहगल, रवनीत सिंह, रूचिर अरोडा, रविन्द्र सिंह खरबंदा को मंत्री मनोनीत किया गया तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रभात जैन, मनोज अरोडा,, इदरीश अहमद, मौ0 साहिल, विनित पुनिया, मयंक गुन्थल, राजेश जैन, सिदक बग्गा शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ