Ticker

6/recent/ticker-posts

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के 75वें जन्मोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

 कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के 75वें जन्मोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन  

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- आध्यात्मिक गुरु और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के 75वें जन्मोत्सव की तैयारियां ऋषिकुल मैदान में जोर-शोर से की जा रही हैं। 20 और 21सितंबर को आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में अनेक संतजन और देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु भक्त शामिल होंगे।

कार्यक्रम के दौरान धर्मनगरी में संस्कृति और आध्यात्म की अनुपम झलक देखने को मिलेगी। जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में भक्त हरिद्वार पहुंच रहे हैं।राजनीति के साथ आध्यात्मिक जगत में भी महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालु भक्तों का मार्गदर्शन करते हैं।उनके जन्मोत्सव पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर सनातन संस्कृति और अध्यात्म के महत्व का ज्ञान अर्जित करेंगे। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 LIAFI 1964 देहरादून मंडल की बैठक, राजेश सिंघल अध्यक्ष चुने गए