रणधीर सिंह बेनीवाल बने बसपा के सहारनपुर मुख्य मंडल प्रभारी बहन जी का जताया आभार
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन सुश्री मायावती ने रणधीर सिंह बेनीवाल को सहारनपुर मंडल का मुख्य मंडल प्रभारी नियुक्त किया है। उन्हें मंडल में पार्टी संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रणधीर सिंह बेनीवाल को सहारनपुर मंडल का मुख्य मंडल प्रभारी बनाए जाने पर बसपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है।
कार्यकर्ताओं ने बहन सुश्री मायावती का आभार जताते हुए कहा कि रणधीर सिंह बेनीवाल के मार्गदर्शन में पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरे उत्साह के साथ आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे, ताकि उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना सके। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वर्तमान में जनता का रुझान बसपा की ओर बढ़ रहा है और प्रदेश की जनता एक बार फिर बहन सुश्री मायावती को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री देखना चाहती है।रणधीर सिंह बेनीवाल ने नियुक्ति के लिए बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बहन कुमारी मायावती उनकी आदर्श हैं। वह उनके बताए मार्ग पर चलते हुए पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। राजनीतिक शुरुआत से ही
1985 से पार्टी में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभाते रहे
रणधीर सिंह बेनीवाल वर्ष 1985 से लगातार पार्टी में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं देते रहे हैं। वह बूथ सेक्टर से लेकर नेशनल कोऑर्डिनेटर तक के पद पर रह चुके हैं। पूर्व में वह बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर भी रहे हैं। अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत से ही रणधीर सिंह बेनीवाल पार्टी के प्रति निष्ठावान रहे हैं।वर्ष 2001 में वह पार्षद रहे। इसके बाद वर्ष 2006 में दोबारा पार्षद रहे और वर्ष 2007 में हाउस टैक्स कमेटी के चेयरमैन रहे। वर्ष 2007 में उन्होंने चुनाव जीता। वर्ष 2008 में जिला योजना समिति के चेयरमैन रहे तथा वर्ष 2008 में सहारनपुर मेला चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाली। वर्ष 2017 में उनकी पुत्र वधू ,शिखा बेनीवाल, पार्षद रहीं।पार्टी में निष्कासन के बाद भी रणधीर सिंह बेनीवाल ने बहन सुश्री मायावती के प्रति अपनी आस्था जताते हुए कहा था कि बहन जी का हर निर्णय मेरे लिए सर्वोपरि रहेगा। बहन जी जो भी निर्णय लेती हैं, वह पार्टी हित में होता है। उनकी दूरदर्शी सोच है और उनका आदेश ही मेरा मिशन है। अब बहन सुश्री मायावती ने एक बार फिर रणधीर सिंह बेनीवाल पर अपना भरोसा जताते हुए उन्हें सहारनपुर मंडल का मुख्य मंडल प्रभारी नियुक्त किया है।

0 टिप्पणियाँ