Ticker

6/recent/ticker-posts

रिद्धि-सिद्धि के दाता हैं भगवान श्री गणेश-अनिरूद्ध भाटी

 रिद्धि-सिद्धि के दाता हैं भगवान श्री गणेश-अनिरूद्ध भाटी 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार। निर्मल गणपति संघ द्वारा मायापुर रामलीला ग्राउण्ड में आयोजित 17वां गणपति महोत्सव के समापन पर शुक्रवार को देर सायंकाल भव्य शोभायात्रा निकाली गयी।

इस अवसर पर भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने निर्मल गणपति संघ के पदाधिकारियों संस्थापक अध्यक्ष राजू मनोचा,अध्यक्ष जौनी अरोड़ा, महामंत्री नीरज सहित पूरी टीम को भव्य महोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि भगवान श्री गणेश रिद्धि-सिद्धि के दाता, विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं।उनके पूजन,वंदन से जीवन में खुशहाली आती है और व्यक्ति सार्थक दिशा की ओर अग्रसर होता है।निर्मल गणपति संघ के अध्यक्ष जौनी अरोड़ा व महामंत्री नीरज जैन ने कहा कि संस्था द्वारा विगत 17वर्षों से भव्यतापूर्वक गणपति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को सार्थक मंच भी प्रदान किया जाता है।इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद सचिन कुमार,भीमगोडा ऑटो यूनियन के महामंत्री राघव ठाकुर,संजय पाल,अंकुर राजपूत,नितिन गिरि ,गोपी सैनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।संयोजक रमेशचन्द जोशी,अनिल अरोड़ा,नरेश शर्मा, सुनील मनोचा,संजय तनेजा,उपाध्यक्ष सोहन सिंह एड.,अरविन्द अग्रवाल,मुकेश मनोचा, अमन यादव,अविनाश,मोनू गर्ग,अमित गर्ग,मोहन सिंह,मयंक ठाकुर,दीपक कुमार सिन्नू ने अपना सहयोग प्रदान किया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में डॉ वीरेन्द्र आज़म को सलेकचंद जैन स्मृति पत्रकारिता सम्मान