जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नियुक्त किए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी,उत्तराखंड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद में निर्वाचन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए 29कार्यों के अंतर्गत नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है।इस संबंध मे आदेश जारी कर अधिकारियों को उनके कार्य एवं दायित्व सौंपे गए हैं।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मतदान एवं मतगणना कार्मिक व्यवस्था (मैनपावर मैनेजमेंट) मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।सहायक नोडल अधिकारियों में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी(डीआईओ,एनआईसी) महावीर सिंह रावत तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद शामिल हैं।प्रशिक्षण व्यवस्था एवं प्रशिक्षण प्रबंधन जिला कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी अमरेंद्र चौधरी तथा जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) अभिषेक शुक्ला को नोडल अधिकारी बनाया गया है।सहायक नोडल अधिकारियों में डॉ.संतोष कुमार चौहान तथा प्रवक्ता संतोष सिंह रावत को नामित किया गया है।मतदान स्थल पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं (एएमएफ) अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक नोडल अधिकारियों में समस्त रिटर्निंग अधिकारी,मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद तथा समस्त तहसीलदार जनपद हरिद्वार शामिल हैं।जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे भारत निर्वाचन आयोग,मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड एवं अधोहस्ताक्षरी द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निर्वाचन से संबंधित सभी आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूर्ण करें।सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का आपसी समन्वय से निर्वहन करते हुए प्रगति से समय-समय पर जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराते रहेंगे।निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी,जिसके लिए संबंधित अधिकारी स्वयं उत्तरदायी होंगे।
0 टिप्पणियाँ