Ticker

6/recent/ticker-posts

हरिद्वार में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई 69 चालान, 9 वाहन सीज

 हरिद्वार में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई 69 चालान, 9 वाहन सीज

एआरटीओ(प्रवर्तन)नेहा झा के नेतृत्व में सघन चेकिंग;ओवरलोडिंग और अनधिकृत संचालन पर शिकंजा

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा के अनुसार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर एआरटीओ (प्रवर्तन) सुश्री नेहा झा के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीमों ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की।

अभियान के दौरान 69 चालान किए गए तथा 9वाहन सीज किए गए।अभियान के दौरान श्यामपुर,ऋषिकुल, जगजीतपुर,मिस्सरपुर, देवपुरा,सिडकुल एवं अन्य क्षेत्रों में वाहनों की जाँच की गई। मालवाहक वाहनों,बस,मोटर कैब,ई-रिक्शा,तिपहिया एवं दोपहिया वाहनों में पाए गए उल्लंघनों पर कार्रवाई की गई। चेकिंग में मालवाहक वाहन में ओवरलोडिंग,यात्री वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियाँ बैठाने,बिना वैध परमिट संचालन तथा बस में परमिट शर्तों के उल्लंघन के मामले सामने आए।मालवाहक वाहन में यात्रियों को ढोने पर भी कार्रवाई की गई।जाँच के लिए दिए गए संकेत पर वाहन न रोकने और निर्देशों की अवहेलना करने के मामलों में भी चालान दर्ज किए गए।बिना प्रभावी ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने,बिना बीमा संचालन तथा आवश्यक वाहन अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने पर भी कार्रवाई की गई।इसके अतिरिक्त गलत लेन में वाहन चलाने,प्रतिबंधित स्थान पर वाहन खड़ा करने,निर्धारित मानक के अनुरूप पंजीयन चिह्न प्रदर्शित नहीं करने तथा रिफ्लेक्टर नहीं लगे होने जैसे उल्लंघनों पर चालान किए गए।कर संबंधी अभिलेख एवं उत्तराखंड प्रवेश उपकर प्रस्तुत नहीं करने के मामले भी कार्रवाई के दायरे में आए।त्योहारी सीजन में बढ़ती आवाजाही के मद्देनजर सुरक्षित एवं व्यवस्थित परिवहन के लिए नियमों का पालन आवश्यक है। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनपद में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा