आंदोलनरत्त कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन,गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में आंदोलनरत्त कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे।केन्द्रीय कार्यालय परिसर में स्थित धरना स्थल पर एकत्रित हो कर्मचारियों ने अपनी एकता का परिचय दिया व मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाते हुए मांगों के पूरा होने तक आंदोलन को जारी रखने का एलान किया।कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज व महामंत्री नरेन्द्र मलिक ने कहा कि कर्मचारी अपने हक की लडाई को लग रहे हैं।वह अपने अधिकार लेकर ही आन्दोलन को खत्म करेंगे।इससे पहले कर्मचारी पीछे हटने व किसी दबाव में आने वाले नहीं हैं।यूनियन अध्यक्ष व महामंत्री के नेतृत्व में कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय परिसर में रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया।जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया।कर्मचारी नेता रजनीश भारद्वाज व नरेन्द्र मलिक ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की हठधर्मिता के चलते कर्मचारी आन्दोलन पर है।उन्होंने कहा की कर्मचारी विश्वविद्यालय प्रशासन की हठधर्मिता के आगे झुकने वाले नहीं हैं।अपने अधिकारों की लड़ाई को हम पूरी होने तक जारी रखेंगे।

0 टिप्पणियाँ