सीनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए सहारनपुर मण्डल की 16 सदस्यीय टीम घोषित
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाली प्रादेशिक सीनियर पुरुष फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए सहारनपुर मंडल की 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। यह प्रतियोगिता 16 से 23 नवंबर 2026 तक गोंडा में आयोजित की जाएगी। टीम 15 नवंबर की सुबह रवाना होगी तथा अपना पहला मुकाबला 16 नवंबर को खेलेगी।सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी समीर खान ने बताया कि चयनित टीम में सहारनपुर, शामली एवं मुजफ्फरनगर जनपद के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को स्थान दिया गया है। उन्होंने बताया की खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन, तकनीकी कौशल, शारीरिक क्षमता, खेल के प्रति समर्पण एवं मैदान पर उनकी प्रतिभा का बारीकी से मूल्यांकन करने के बाद टीम का चयन किया गया है। सचिव समीर खान ने बताया की चयनित 16 खिलाड़ियों में वैभव तोमर, उमर अली, राम गोपाल, मोहम्मद आफन, मोहम्मद शाद, मोहम्मद आफन, अर्नव, इजान अली, प्रियांशु, बिलाल अहमद, वंश, उमेर अहमद, कार्तिक पंवार, धीरज कुमार, विहान सिंह, आर्या चौधरी शामिल है।टीम चयन प्रक्रिया में क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा, उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष एवं सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद तैय्यब, सचिव समीर खान, संयुक्त सचिव डॉ. नितिन कुमार, उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार, कोषाध्यक्ष जाकिर अंसारी एवं मोहम्मद शारिम का विशेष सहयोग रहा। टीम के कोच एवं मैनेजर की जिम्मेदारी मोहम्मद अली खान को सौंपी गई है।सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से चयनित सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारीयों ने उम्मीद जताई कि टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर सहारनपुर मंडल का नाम रोशन करेगी।

0 टिप्पणियाँ