Ticker

6/recent/ticker-posts

किसान दिवस में किसानों को मिली केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

 किसान दिवस में किसानों को मिली केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हल्द्वानी-जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड हल्द्वानी में ’किसान दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन गुरुवार को विकासखण्ड हल्द्वानी मुख्यालय पर ब्लॉक सभागार में आयोजित हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी,अरविंद कुमार पांडे द्वारा की गई।

कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में किसानों, महिला किसानों,प्रगतिशील किसानों,स्वयं सहायता समूहों एवं किसान उत्पादक संगठनों के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए सुसज्जित स्टॉल बने आकर्षण का केंद्रविभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से किसानों को राज्य,केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।कृषि विभाग द्वारा किसान फार्मर रजिस्ट्री डिजिटल समावेश,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,उन्नत बीज,जैविक खेती,मृदा स्वास्थ्य कार्ड,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,गैर ऋणी द्वारा फसल बीमा लेने के लिए योजना,एवं कृषि यंत्रीकरण की जानकारी उद्यान विभाग द्वारा फल, सब्जी,पुष्प उत्पादन,उद्यानिकी योजनाएं,सब्सिडी एवं नर्सरी की जानकारी पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सा,टीकाकरण,नस्ल सुधार,डेयरी विकास एवं पशुधन बीमा योजना। मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य पालन,तालाब निर्माण,मत्स्य बीज एवं अनुदान योजनाएं।रेशम विभाग द्वारा रेशम कीट पालन,शहतूत पौध रोपण एवं रेशम उद्योग से आय की जानकारी। दुग्ध एवं डेयरी विकास द्वारा दुग्ध समिति गठन,दुग्ध उत्पादन बढ़ाने एवं डेयरी ऋण योजनाएं। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण द्वारा आजीविका,मनरेगा,स्वयं सहायता समूह एवं गरीबी उन्मूलन योजनाएं सहकारिता विभाग साधन सहकारी समितियों के माध्यम से खाद,बीज, ऋण एवं भंडारण की सुविधा विद्युत,उरेडा,सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग सोलर पंप, सिंचाई सुविधा,विद्युत कनेक्शन एवं जल संरक्षण की जानकारी।लीड बैंक एवं किसान क्रेडिट कार्ड,कृषि ऋण,खाद,उर्वरक एवं फसल प्रबंधन की जानकारी सभी विभागीय अधिकारियों ने स्टॉल पर उपस्थित रहकर किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया और योजनाओं के पर्चे, बुकलेट भी वितरित किए।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि किसानों की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।उन्होंने कहा कि किसान दिवस केवल औपचारिकता नहीं है,बल्कि किसानों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है।उन्होंने कहा कि कृषि को आधुनिक ,वैज्ञानिक एवं लाभकारी बनाने के लिए किसानों को नई तकनीक अपनानी होगी।जैविक खेती,मोटा अनाज,सब्जी एवं पुष्प उत्पादन तथा पशुपालन को अपनाकर किसान अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं।कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया गया,ताकि अन्य किसान भी उनसे प्रेरणा लेकर उन्नत खेती की ओर अग्रसर हों।कार्यक्रम में सभी किसानों ने विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में मुख्य कृषि अधिकारी संतोषी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत सहायक परियोजना अधिकारी चंद्रा फत्याल मुख्य उद्यान अधिकारी प्रेमा राणा,अधिशासी अभियंता विद्युत प्रदीप बिष्ट,अधिशासी अभियंता उरेडा चांदनी बंसल, अधिशासी अधिशासी अभियंता सिंचाई विरेन्द्र कुमार,अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई प्रशांत कुमार,सहायक निदेशक रेशम दीपक मेर,सहायक निदेशक मत्स्य रजनी देवराडी,पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजीव समस्त कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी,सहायक निबंधक, सहकारी समितियां,जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक एवं क्षेत्रीय अधिकारी सहित समस्त संबंधित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में मुख्य सचिव ने दिए कई निर्देश