सहायक क्षेत्रीय अधिकारी जगदीश सिंह द्वारा किया गया विद्यालय का अवलोकन निरीक्षण
रिपोर्ट डॉ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-सहायक क्षेत्रीय अधिकारी जगदीश सिंह द्वारा द्वारा विद्यालय का अवलोकन निरीक्षण किया गया तथा स्टाफ एवं छात्र छात्राओं से विभिन्न जानकारी ली।
सहायक क्षेत्रीय अधिकारी जगदीश सिंह (डीएवी यूपी ज़ोन सी) द्वारा स्कूल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया एवं विद्यालय की समग्र कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर शिक्षण कार्य का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर, कक्षा-कक्ष में शिक्षण की गुणवत्ता, शिक्षकों की कार्यशैली एवं विद्यार्थियों की सहभागिता का जायजा लिया।उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।स्कूल के प्रबंधक प्रवेश कुमार प्रधानाचार्या श्रीमती निशा सैनी सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ