महापौर व मंडलायुक्त ने पहले ही दिन की स्वगणना
सीडीओ ने भी स्वगणना का कर की सहभागिता
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- स्वगणना के प्रथम दिन आज महापौर डॉ. अजय कुमार, मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार व सीडीओ डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने स्वगणना के निर्धारित प्रारुप पर अपनी जानकारी दर्ज कर स्वगणना में सहभागिता की। स्वगणना का कार्य आज 16 नवंबर से शुरु होकर 30 नवंबर तक चलेगा। महापौर डॉ. अजय कुमार ने अपने कार्यालय में निर्धारित प्रारुप पर अपनी जानकारी दर्ज कराते हुए स्वगणना में भागेदारी की। कर निर्धारण अधिकारी श्रुति माहेश्वरी व कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने उनकी स्वगणना करायी और बुके भेंट कर शुभकामनाएं दी।जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी सलिल पटेल, सहायक नगरायुक्त बिकासधर दुबे, निगम के वरिष्ठ लेखा परीक्षक अजमैन, कर अधीक्षक आशुतोष गुप्ता व फील्ड टेªनर साक्षी सेठ मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार से स्वगणना कराने उनके कार्यालय पहुंचे। मंडलायुक्त ने ऑनलाइन स्वगणना करते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में अपनी भागेदारी की।उन्होंने लोगों से स्वगणना में भागेदारी करने की अपील करते हुए कहा कि यह हम सब का नैतिक व सामाजिक कर्तव्य है कि हम स्वगणना प्रक्रिया में हिस्सा लेकर जनगणना- 2027 को गति प्रदान करें। सीडीओ डॉ.सुनील कुमार वर्मा ने भी अपने कार्यालय में ऑनलाइन स्वगणना कर अपनी सहभागिता की।



0 टिप्पणियाँ