Ticker

6/recent/ticker-posts

आईटी पार्क क्षेत्र को जलभराव से मिलेगी स्थायी निजात, जिला प्रशासन ने तैयार किया प्लान

 आईटी पार्क क्षेत्र को जलभराव से मिलेगी स्थायी निजात, जिला प्रशासन ने तैयार किया प्लान

आईटी पार्क ड्रेनेज सिस्टम के प्रस्ताव को शासन को भेजने के निर्देश, 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

देहरादून-सहस्रधारा स्थित आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव की समस्या का वैज्ञानिक एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करने तथा रिस्पना नदी के जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण की दिशा में जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान की अध्यक्षता में संबंधित विभागों एवं विशेषज्ञों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आईटी पार्क क्षेत्र के लिए तैयार किए गए ड्रेनेज सिस्टम तथा राजपुर क्षेत्र में रिस्पना नदी के कैनाल,रिवरफ्रंट एवं इको पार्क विकसित करने की कार्ययोजना का विस्तृत प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया गया।प्रस्तुत कार्ययोजना के तहत आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगभग 38करोड़ रुपये तथा राजपुर क्षेत्र में रिस्पना नदी के कैनाल, रिवरफ्रंट एवं इको पार्क के विकास के लिए लगभग 2.74करोड़ रुपये की लागत के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए।जिलाधिकारी ने रिस्पना रिवरफ्रंट विकसित करने के प्रस्ताव पर जिला योजना एवं डीएमएफ (जिला खनिज फाउंडेशन) फंड से धनराशि स्वीकृत करने की प्रक्रिया प्रारम्भ करने के निर्देश दिए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब न हो तथा सभी औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं।आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए तैयार की गई लगभग 38करोड़ रुपये की कार्ययोजना को शासन स्तर पर प्रेषित करने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या का समाधान केवल तात्कालिक उपायों तक सीमित न रहे,बल्कि क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों,प्राकृतिक जल निकासी मार्गों एवं वर्षा जल के प्रवाह का वैज्ञानिक आकलन करते हुए दीर्घकालिक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सिंचाई विभाग के माध्यम से चिन्हित कंसल्टेंसी के विशेषज्ञों को आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव के कारणों का गहन तकनीकी सर्वेक्षण कर ठोस एवं व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।एनआईवीवी कंसल्टेंसी सर्विसेज के प्रतिनिधियों द्वारा ड्रेनेज सिस्टम एवं रिस्पना नदी के जीर्णाेद्धार से संबंधित प्रस्तावों का तकनीकी प्रस्तुतीकरण किया गया।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) के.के.मिश्रा,उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह,सिंचाई विभाग के अधिकारी ई.आर.पुरुषोत्तम,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ऋषभ कुमार तथा एनआईवीवी कंसल्टेंसी सर्विसेज के प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में मुख्य सचिव ने दिए कई निर्देश