महापौर ने हरी झण्डी दिखाकर नगर निगम से किया स्वगणना रैली को रवाना
स्वगणना में अपनी जानकारी दर्ज कराना हमारी जिम्मेदारी भी है और सहभागिता भी-महापौर
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-नागरिकों को स्वगणना के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से नगर निगम परिसर से आज एक वाहन रैली निकाली गयी। रैली को महापौर डॉ. अजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वगणना के लिए प्रेरित करने का संदेश देती निगम परिसर से शुरु हुई वाहन रैली महानगर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर शाम को निगम परिसर में ही पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय कुमार ने शहर के लोगों से अपील की कि वे आज 16 नवंबर से शुरु होकर 30 नवंबर तक चलने वाली स्वगणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। अपनी और अपने परिवार की जानकारी पूरी ईमानदारी, सावधानी और शुद्धता के साथ दर्ज करें। स्वगणना हमें अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने का अवसर देती है। यह हमारी जिम्मेदारी भी है और हमारी सहभागिता भी। उन्होंने लोगों से इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने का आह्वान करते हुए स्वगणना में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने और दूसरों को प्रेरित करने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वगणना के लिए प्रेरित करने और स्वगणना जन जागरण के लिए आज निगम से यह रैली निकाली जा रही है।इस दौरान अपर नगरायुक्त मृत्युंजय, सहायक नगरायुक्त जे पी यादव, नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह, कर निर्धारण अधिकारी श्रुति महेश्वरी व कर अधीक्षक सुधीर शर्मा आदि शामिल रहे।

0 टिप्पणियाँ