Ticker

6/recent/ticker-posts

लतीफ उर रहमान, सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी ऋषि चौधरी और मुकुल चौधरी ने किया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

लतीफ उर रहमान, सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी ऋषि चौधरी और मुकुल चौधरी ने किया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-मल्हीपुर रोड स्थित नालंदा वर्ल्ड स्कूल में सोमवार को जिला स्तरीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन एपेक्स मेंबर लतीफ उर रहमान, सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी ऋषि चौधरी और स्कूल के डायरेक्टर मुकुल चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। एसडीसीए से संबद्ध इस प्रतियोगिता में जिले के 14 स्कूलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में सेंट मैरी एकेडमी मिशन कंपाउंड ने आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। आशा मॉडर्न की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 139 रन बनाए। टीम की ओर से कृष्णा गश्यप ने 40 गेंदों पर 27 रन, नटेक ने 18 गेंदों पर 28 रन और राजवर्धन ने 11 गेंदों पर 28 रन का योगदान दिया।
जवाब में सेंट मैरी एकेडमी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए महज 9.2 ओवर में 144 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। तन्मय ने 29 गेंदों पर नाबाद 66 रन और अभिमन्यु ने 30 गेंदों पर नाबाद 60 रन की शानदार पारियां खेलीं। इस तरह सेंट मैरी ने 10 विकेट से जीत दर्ज की। शानदार बल्लेबाजी के लिए तन्मय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में सोफिया इंटरनेशनल स्कूल ने सेंट मैरी एकेडमी सरसावा को छह रन से हराकर जीत हासिल की। सोफिया इंटरनेशनल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12.2 ओवर में 113 रन बनाए। टीम की ओर से अब्दुल अली ने 27 गेंदों पर 38 रन और सावन ने 20 गेंदों पर 22 रन बनाए। गेंदबाजी में अर्नव भुल्लर ने छह विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। अंशुल ने दो और सागर ने एक विकेट हासिल किया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट मैरी एकेडमी सरसावा की टीम 11 ओवर में 107 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अभिनव ने 12 गेंदों पर 32 रन की तेजतर्रार पारी खेली। सोफिया इंटरनेशनल ने छह रन से मुकाबला जीत लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए अर्नव भुल्लर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे दिन होंगे दो मुकाबले

टूर्नामेंट के दूसरे दिन मंगलवार, 17 नवंबर को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में इन्फेंट जीसस स्कूल और व्हाइट बर्ड स्कूल की टीमें आमने-सामने होंगी। वहीं दूसरे मुकाबले में द दून वैली पब्लिक स्कूल का सामना विजडम वैली एकेडमी से होगा।
आयोजन में चेयरमैन सुभाष चौधरी, प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा, कोच विवेक शर्मा, विक्रांत सिंह विक्की, पीटीआई मनपाल सिंह, अक्षय कुमार, श्रीकांत चौधरी और मानसी धीमान का विशेष सहयोग रहा।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 मुख्यमंत्री धामी ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड दिवस समारोह में हुये शामिल,