व्यापार मण्डल वह वृक्ष है जो व्यापारी को सम्मान भी देता है -अध्यक्ष विवेक मनोचा
घंटाघर चौक पर व्यापार मण्डल के स्वर्ण जयंती वर्ष के कार्यक्रमों की श्रृंखला दीपोत्सव का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष विवेक मनोचा व महामंत्री स.सुरेन्द्र सिंह मोहन सिंह चावला ने सम्बोधित करते हुए कहा कि व्यापार मण्डल का यह स्वर्ण जयन्ती वर्ष है। इस वर्ष के अंतर्गत व्यापार मण्डल द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। आज से 50 वर्ष पूर्व व्यापार मण्डल की स्थापना की गयी थी और व्यापार मण्डल द्वारा इंसपेक्टर की समाप्ति के लिए संघर्ष किया गया और व्यापारियों की समस्याओं के लिए पिछले 50 वर्षों से प्रदेश के व्यापारी संघर्षरत है। उसी संघर्ष का परिणाम है कि आज व्यापारी सम्मान से अपना व्यापार कर रहा है और अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहा है। व्यापार मण्डल वह वृक्ष है जो व्यापारी को सम्मान भी देता है और सम्मान से व्यापार करने का तरीका भी सिखाता है। प्रदेश के कई व्यापारियों ने लाठियां, गोलियां खाते हुए तथा धरना-प्रदर्शन करते हुए आज व्यापार मण्डल को इस मुकाम पर पहुंचा दिया है कि आज व्यापार मण्डल का स्वरूप राजनैतिक पार्टियों से विशाल हो चुका है। उन्होंने व्यापारियो से आहवान किया कि जिस तरह हम लोग दीपावली, ईद, क्रिसमस, गुरूपूरब आदि पर्व मनाते हैं उसी प्रकार व्यापारी इस वर्ष को त्योहारों की भांति मनायेगा। उसके पश्चात व्यापारियों द्वारा घंटाघर चौक पर दीपोत्सव किया गया और आतिशबाजी कर स्वर्णिम वर्ष को प्रारंभ किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष विवेक मनोचा, महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला, सूरज ठक्कर, दीपक खेड़ा, राजकुमार विज, नीरज जैन, संजय गुप्ता, संजय भसीन, अशोक छाबड़ा, दीपक मल्होत्रा, गुलशन गिल्होत्रा, मनोज कपूर, विनित चौहान, शिवम शर्मा, अर्जुन कालडा, अविरल पांचाल, पीयूष, जय मनोचा, सुरेश गुम्बर, सुदर्शन जुनेजा, हरप्रीत सिंह सचदेवा, पुनीत चौहान, जितेन्द्र कुमार, अनिल भारती, अशोक, मनोज कुमार, सतीश साहनी, रोमी आहूजा, सुभाष गंगा, राजकुमार, सुलेख चन्द, सुभाष चंद, डी.के.गुप्ता, सुधीर मिगलानी, अमित सचदेवा, फजलुरहमान, प्रदीप गुप्ता, राकेश अग्रवाल, भरत मिगलानी, संजय कुमार, कार्तिक खुराना, वीशू, प्रमोद आहूजा, रविन्द्र बाठला, गुलशन अनेजा, वी.के.भारती, ललित शर्मा, वी.के.भारती, ललित शर्मा, महेश नारंग, कृष्ण लाल ठक्कर, एम.पी.सिंह चावला, नीरज गुप्ता, यशपाल, हरीश सडाना, शिव गुम्बर, तुषार काठपाल, फरहानउलहक, राजीव मदान, सुरेश सलूजा, गौतम शंकर सिंघल, जसबीर सिंह बत्रा, अबरार, मौ.काशिफ, स.राजपाल सिंह, अनिल जुनेजा, तरूण सचदेवा, गगन नागपाल, सुरजीत सिंह, दीपक मदान, मनीष अरोडा, शराफत, शाहिद अंजुम, आर.के.मल्होत्रा, सुरेन्द्र गाबा,ऋषिरज धींगडा, अनुभव शर्मा, मुकेश दत्ता, ऋषिकपूर, यशपाल मैनी, राजेन्द्र गुप्ता, डा.राजेश नारंग, रवि टण्डन, सुरेन्द्र क्वात्रा, अशोक नारंग, बलजीत चावला, मल्होत्रा टेªडर्स, रवि अरोड़ा, राजू छाबड़ा, उपदेश गुप्ता, डिम्पल अरोड़ा, अर्जुन शर्मा, मुकेश अग्रवाल, दीपम मलिक, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ