नफरत के इस माहौल में प्रेम और सद्भावना का संदेश के साथ भारत को जोड़ने के मिशन-राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल
सहारनपुर, आज कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी प्रदीप नरवाल, मंडल प्रदेश महासचिव विदित चौधरी एवं जनपद प्रभारी प्रदेश सचिव गौरव भाटी के साथ सहारनपुर पहुंचे और महानगर कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की एक बैठक में शिरकत की
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने किया I बैठक में राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल एवं दोनों प्रभारियों ने राहुल गांधी जी की आगामी 3 जनवरी से उत्तर प्रदेश में होने वाली भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए सभी से यात्रा की सफलता हेतु कर्मठता से जुट जाने की अपील की
राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने अपने संबोधन में कहा कि 3 जनवरी को राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा गाजियाबाद जनपद के लोनी बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में दाखिल होगी और 3, 4 व 5 जनवरी को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद बागपत व शामली जिलों से गुजरती हुई हरियाणा में प्रवेश करेगी I राष्ट्रीय सचिव नरवाल ने कहा कि राहुल गांधी देश के किसानों, युवा बेरोजगारों, छोटे व्यापारियों आदि सहित सभी वर्गों के नागरिकों की समस्याओं को लेकर सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं और नफरत के इस माहौल में प्रेम और सद्भावना का संदेश के साथ भारत को जोड़ने के मिशन पर निकले हैं Iमंडल प्रभारी प्रदेश महासचिव विदित चौधरी जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली ने संबोधित करते हुए कहा कि राहुल जी के भारत जोड़ो मिशन को मजबूत करने के लिए बड़ी संख्या में जनपद से कांग्रेसजन लोनी बॉर्डर पहुंचेंगे और 3 दिन यात्रा में शामिल रहकर इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाएंगे I उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से 3 जनवरी को प्रातः 8 बजे तक लोनी पहुंचने की अपील की I इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने जिला-महानगर पदाधिकारियों को यात्रा से संबंधित जो जिम्मेदारियां सौंपी थी उनकी चर्चा करते हुए प्रभारी नेताओं के साथ तैयारियों की समीक्षा भी की
जनपद प्रभारी प्रदेश सचिव गौरव भाटी, प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान आलम, जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी, जिला उपाध्यक्ष व पार्षद सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, सचिन कंबोज राहत खलील आदि मुख्य रूप से शामिल रहे बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री उमा भूषण, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष त्यागी, कोषाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, पार्षद सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, मछली पालन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सोमपाल कश्यप, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सोनू पठान, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नितिन शर्मा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पराग पवार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दानिश खान, दुष्यंत राणा, प्रीतम सैनी, रणबीर सिंह, मधु सहगल, इमरान कुरेशी, अमरदीप जैन, धर्मवीर जैन, धर्मपाल जोशी, सौरभ भारद्वाज, गुलशेर अल्वी, मुनेश सहगल, अजय त्यागी, सत्यपाल बर्मन, चौधरी इंदौर सिंह, नवाब प्रधान, आरिश सिद्दीकी, राजीव सिंह, सतीश कुमार एडवोकेट, मोहम्मद अरशद, यूनुस सिद्दीकी, आरिफ मंसूरी, घनश्याम छंगानी, रिजवान खान, वीरसेन उपाध्याय, अब्दुल कादिर त्यागी, शाजिया नाज़, हरविंदर, हाशिम मलिक, साहिल खान, इसरार प्रधान, इमरान, सीता भारद्वाज, आरिफ अहमद, चौधरी आदेश सीकरी, अजय कुंदन, रजनी जाटव, मोहम्मद यूनुस नंदकिशोर पासी, अश्विनी शर्मा, राहुल सिंह, उस्मान हाजी मोहम्मद, पंकज कंबोज आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे I
0 टिप्पणियाँ