नीरज सिंघल को आईआईए का राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
लखनऊ-आईआईए की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक आईआईए भवन लखनऊ में आयोजित की गई । चुनाव अधिकारी के.के. अग्रवाल की अध्यक्षता में हुए चुनाव में गाजियाबाद के उद्योगपति नीरज सिंघल को वर्ष 2023-24 हेतु आईआईए का राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया।
वर्ष 2023-24 हेतु नीरज सिंघल को आईआईए का राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से चुने जाने पर बैठक में उपस्थित निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एवं संस्था के अन्य पदाधिकारियों द्वारा करतल ध्वनि से स्वागत व अभिनन्दन किया गया।चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना ने बताया कि नीरज सिंघल गाजियाबाद के प्रमुख अल्युमीनियम उद्योगपति हैं और वर्तमान समय में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर हैं और विगत 19 वर्षो से संस्था के विभिन्न पदों पर कार्यरत रहते हुए अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। इसके अलावा आईआईए की अंतरराष्ट्रीय मामलों की कमेटी के चेयरमैन तथा आईआईए की ओर से क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की गवर्निंग बॉडी के सदस्य भी रहे हैं। इनकी कंपनी विभिन्न अल्युमीनियम उत्पाद बनाने के लिए प्रसिद्ध है। नीरज सिंघल 1 जुलाई 2023 को आईआईए का कार्यभार संभालेंगे।नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने सर्वप्रथम बैठक में उपस्थित संस्था के वरिष्ठ सदस्यों एवं केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी ने मुझ पर जो विश्वास जताते हुए निर्विरोध वर्ष 2023-24 की संस्था की जिम्मेदारी सौंपी है उसका मैं पूरी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं कर्मठता पूर्वक से उत्तरदायित्व निभाते हुए संस्था को उन्नति के पथ पर ले जाने का पूरा प्रयास करूंगा। उनहोने कहा कि मेरा मुख्य लक्ष्य प्रदेश व देश के एमएसएमई उद्योग की प्रगति तथा इन उद्योगों के माध्यम से प्रदेश एवं देश की जीडीपी में प्रभावी योगदान करना है साथ ही संगठन और सरकार के बीच सेतु की तरह काम करते हुए उद्यमियों की समस्याओं को सामने लाना व उनका समाधान तलाशना लक्ष्य हैं।राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नवनियुक्त नीरज सिंघल को आईआईए सहारनपुर चैप्टर के पदाधिकारियों पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण सडाना, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण राजीव सिंघल, पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एस०कुमार अरोड़ा, चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना, अनुप खन्ना, संजीव अरोड़ा, संजय बजाज आदि द्वारा फूल माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

0 टिप्पणियाँ