डांस सिंगिंग कंपटीशन सभी 8 डांसर विजय घोषित
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
मुजफ्फरनगर-मैजिक डांस एकेडमी ने विश्व में भारत का नाम रोशन किया विदेशी धरती पर देश का तिरंगा लहराया नेपाल काठमांडू डांस सिंगिंग कंपटीशन में डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा के सभी प्रशिक्षित डांसर विजेता घोषित
मैजिक डांस एकेडमी की डांस टीम व दिव्यांग डांसर 3rd माउंट एवरेस्ट म्यूजिक एंड डांस अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप कंपटीशन 2023 नेपाल काठमांडू त्रिभुवन यूनिवर्सिटी कीर्ति पुर में कई देशों के मध्य जबरदस्त डांस सिंगिंग कंपटीशन सभी 8 डांसर विजय घोषित किए गए उल्लेखनीय है कि मैजिक डांस एकेडमी के 8 डांसरों का म्यूजिक एंड डांस कंपटीशन चैंपियनशिप 2023 में सिलेक्शन हुआ था जिसमें मैजिक डांस एकेडमी के दिव्यांग डांसर सरवन कटारिया गोल्ड मेडल , यश गोल्ड मेडल, विशा चौधरी सिल्वर मेडल, हंसिका सिल्वर मेडल , संचित सिल्वर मेडल, सुरभि सिल्वर मेडल, कामाख्या सिल्वर मेडल, शगुन ब्रांच मेडल जबरदस्त डांस सिंगिंग कंपटीशन में भारत का नाम विश्व में रोशन किया, यह जानकारी एकेडमी के संस्थापक डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा प्रशिक्षित श्यामक डावर इंटरनेशनल डांस केंद्र मुंबई ने दी है श्री राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट रजिस्टर्ड दिव्यांगों को समर्पित संस्था के सभी अधिकारियों पदाधिकारियों सदस्यों ने मैजिक डांस एकेडमी की अपार सफलता पर शुभकामनाएं व बधाई दी है मैजिक डांस अकैडमी के डांसरों के कंपटीशन में जीतने का समाचार जैसे ही जनपद मुजफ्फरनगर में आया जनपद वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई मैजिक डांस एकेडमी के ग्रुप में सभी सदस्यों ने एक दूसरे को बधाई संदेश भेजकर शुभकामनाएं दी ,विदेशी धरती पर करोड़ों देशवासियों की आन बान शान का प्रतीक तिरंगा लहराया गया भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारो से त्रिभुवन यूनिवर्सिटी नेपाल काठमांडू गूंज उठा , 3RD Mount Everest इंटरनेशनल म्यूजिक एंड डांस चैंपियनशिप 2023 के अधिकारियों पदाधिकारियों ने मैजिक डांस एकेडमी डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा को सम्मानित किया रजनीकांत ठाकुर राष्ट्रीय महासचिव नेशनल परफॉर्मिंग आर्ट्स ग्रुप चैंपियनशिप एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने मोहन अरोरा को बधाई व शुभकामनाएं दी मोहन अरोरा ने भारत का प्रतिनिधित्व किया

0 टिप्पणियाँ