विश्व साईकिल दिवस" के अवसर पर साईक्लोथॉन, साईकिल रैली का आयोजन
रिपोर्ट-अमान उल्ला खान
सहारनपुर- सहारनपुर के निर्देशानुसार "विश्व साईकिल दिवस" के अवसर पर आज थीम " साईकिल फॉर हेल्थ" के अन्तर्गत जनपद मुख्यालय एवं जनपद की समस्त हैल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर पर साईकिलिंग, साईक्लोथॉन, साईकिल रैली का आयोजन किया गया। साईकिल रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
साईकिल रैली मे डा० संजीव मांगलिक मुख्यः चिकित्सा अधिकारी, सहारनपुर, डा० संजय यादव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा० कुनाल जैन, श्रीमती शिवांका गौड नोडल अधिकारी एन०सी०डी० सेल सहारनपुर श्री मनोज कौशिक, एस०एम०आई०. श्री धर्मेन्द्र पाल सिंह, एम0आई0. श्री गौरव वर्मा एम०आई०. श्री लोहित भारती, श्री सूर्य प्रताप, श्री दिलशाद अहमद एवं अन्य समस्त कर्मचारियों द्वारा रैली में प्रतिभाग किया गया। रैली कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहारनपुर से देहरादून रोड से होते हुये वापस मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहारनपुर पर सामाप्त हुई। डा० संजीव मांगलिक द्वारा सभी को रैली के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुये बताया गया कि विश्व साईकिल दिवस हर साल 3 जून को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उदेश्य लोगों को साईकिल चलाने के फायदों के बारे में जागरूक करना है। भारत पूरी दुनिया में साईकिल के निर्माण में दूसरे नम्बर पर आता है। साईकिल का प्रयोग हमें प्रदूषण से भी बचाता है, 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 जून को विश्व साईकिल दिवस के रूप में घोषित किया। साईकिल चलाने से स्वस्थ ठीक रहता है और स्टैमिना भी बढ़ता है। टाईप 01 और टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों के लिये साईकिल चलाना बहुत फायदेमंद माना जाता है।

0 टिप्पणियाँ