Ticker

6/recent/ticker-posts

महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक मागर्दशन - सुषमा सुखीजा

महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक मागर्दशन - सुषमा सुखीजा 

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर- निरंकारी महिला सन्त समागन सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता के पावन सान्निध्य में आयोजित किया गया है जिसमें समस्त निरंकारी परिवार एवं श्रद्धालुगण सम्मिलित होकर निरंकारी महिला सन्त समागम का आयोजन किया गया 

इस विशाल समागम में जोन 54 के श्रद्धालुओं ने की शिरकत शुक्रवार सन्त निरंकारी सत्संग भवन ब्रांच भाकला दिल्ली रोड सहारनपुर में दिल्ली से पधारे प्रचारक बहन सुषमा सुखीजा ने कहा कि संत निरंकारी मिशन निरंतर आध्यात्मिक जागृति के साथ-साथ मानवता की सेवा में स्वयं को प्रतिपल समर्पित कर रहा है। इन सेवाओं में मुख्यतः वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविरों का आयोजन इत्यादि प्रमुख है। इसके अतिरिक्त समाज के उत्थान हेतु महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक मागर्दशन देने के लिए अनेक कल्याणकारी परियोजनाओं को भी संचालित कर रहा है। अपनी इन निःस्वार्थ सेवाओं हेतु मिशन विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा सराहा गया है और परमार्थ हेतु यह सभी सेवाएं सत्गुरु के निर्देशन में निरंतर जारी है। निश्चित रूप में समय-समय पर आयोजित किये गये ऐसे अभियान प्रकृति के संतुलन को बनाये रखने हेतु एक सार्थक कदम है जिसमें संत निरंकारी मिशन अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के पावन आशीर्वाद से विश्व को वैश्विक प्रदूषण एवं ग्लोबल वार्मिंग के संकट से बचाने हेतु संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा संयुक्त राष्ट्र की थीम ‘बीट प्लास्टिक पोल्युशन’ के विषय अनुरूप, 5 जून, 2023 को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर मेगा स्वच्छता अभियान का आयोजन कर रहा है। पर्यावरण संकट के मध्य जहां प्रदूषण से निपटने हेतु समूची दुनिया एक साथ, एक मंच पर आकर खड़ी हो गयी है, ऐसे समय में संत निरंकारी मिशन के हजारों स्वयंसेवक अपनी खाकी वर्दी और संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की नीली टी-शर्ट एवं टोपी में सेवारत रहेंगे। साथ ही भक्तों और संबंधित शहरों के निवासियों के संग मिलकर वृक्षारोपण और स्वच्छता का मेगा अभियान चलाएंगे जिससे प्रकृति को स्वच्छ, निर्मल और सुंदर बनाया जा सके। निरंकारी मिशन द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष के 15 पर्वतीय एवं पर्यटक स्थलों, जिनमें मुख्यतः उत्तराखंड से मसूरी, ऋषिकेश, लैंसडाउन, नैनीताल; हिमाचल प्रदेश का शिमला शहर, मनाली, धर्मशाला; गुजरात के सपुतारा, महाराष्ट्र के महाबलेश्वर, पंचगनी, खंडाला, लोनावाला, पन्हाला; सिक्किम के जोरेथांग शहर और कर्नाटक की नंदी हिल्स जैसे पर्वतीय स्थलों पर प्रातः 8.30 बजे से इस अभियान का आरम्भ हो जायेगा। कार्यक्रम की शुरूआत प्रार्थना से होगी जिसमें सभी स्वयंसेवक सम्मिलित होंगे और इसका समापन लगभग दोपहर 1.00 बजे तक हो जायेगा।ब्रांच मुखी धर्मपाल ने प्रचारक बहन सुषमा सुखीजा को बुके बहनों ने दुपटटा पहना कर स्वागत किया तथा सभी उपस्थित श्रद्धालुओं बहनों का धन्यवाद किया।जोनल इंचार्ज कुलभूषण चौधरी ने सत्संग कि अध्यक्षता कर रही प्रचारक बहन सुषमा सुखीजा का स्वागत धन्यवाद किया। इस मौके पर मुखी धर्मपाल, रजनीश कुमार, राकेश कुमार, श्याम लाल, जितेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

350 वें शहीदी पर प्रभात फेरी निकालकर किया गुरू तेग बहादुर जी व शिष्यों की शहादत को नमन