निषाद पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट-सुभाष कश्यप
सहारनपुर- मत्स्य मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार एवं निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल(निषाद पार्टी) के राष्टीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद के तत्वावधान में माता शाकुम्भरी देवी की पावन धरा सहारनपुर पर मछुआ समाज की लंबित मांग मछुआ आरक्षण (एसटी) को लागू कराने को लेकर हकीकत नगर चौक रामलीला मैदान में निषाद पार्टी के ज़िला अध्यक्ष मास्टर जयपाल कश्यप के नेतृत्व में पार्टी के जिले के प्रमुखों सहित कश्यप समाज के बुद्धिजीवी व जनमानस ने एकजुट होकर धरना दिया, माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह जी व माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगिआदित्यनाथ जी को सम्बोधित श्रीमान कलेक्टर सहारनपुर को ज्ञापन सौंपा, लेकिन सभी पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मत्स्य मंत्री संजय निषाद का केक काटकर जन्मदिन भी मनाया और उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की,
धरने का नेतृत्व कर रहे ज़िला अध्यक्ष मास्टर जयपाल कश्यप ने कहा कि आरक्षण हमारा अधिकार है और हमलोग इसे लेकर रहेंगे, आज 07 जून को सभी जिलों में जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौपा गया है, अगर इसके बाद हमारी मांगों को नहीं माना गया तो इसके बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा, उन्होंने कहा कि हक की लड़ाई में अब हमलोग पीछे हटने वाले नहीं हैं, आरक्षण मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा, चाहे इसके लिए कोई भी कुर्बानी देनी पड़े, धरना स्थल पर कश्यप समाज को आरक्षण के सम्बन्ध में उदयवीर कश्यप, धनप्रकाश कश्यप, विनोद कश्यप व शीशपाल कश्यप ने विस्तार से जानकारी देते अपने अपने विचार व्यक्त किये, इस मौके पर उदयवीर कश्यप प्रदेश उपाध्यक्ष, मास्टर जयपाल कश्यप जिलाध्यक्ष, विनोद कश्यप महानगर अध्यक्ष, शीशपाल कश्यप देहात विधान सभा अध्यक्ष, सुशील कुमार कश्यप ज़िला उपाध्यक्ष, रोहताश कश्यप नागल ब्लॉक अध्यक्ष, सूरज कश्यप ब्लॉक पूवारका अध्यक्ष, सरिता कश्यप महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष, धर्मवीर, बाबूराम सहित सैकड़ों की संख्या में कश्यप समाज के लोग मौजूद रहें।

0 टिप्पणियाँ